Glasgow Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं, खिलाड़ियों के जोश को सराहा

Pm Narendra
AI Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लास्गो में शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी पूरे जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के साथ खेलों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का कौशल और समर्पण देश के लोगों को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल को बृहस्पतिवार को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी पूरे जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ इन खेलों में भाग लेंगे। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की मेजबानी कर रहा है। यह खेल 23 जुलाई को शुरू हो गए थे और इनका समापन दो अगस्त को होगा।

इनमें 10 खेल शामिल हैं। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल शुरू हो गए हैं। भारतीय दल को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ इन खेलों में भाग लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का कौशल और समर्पण अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़