प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं

Narendra Modi
ANI Photo.
मोदी ने ट्वीट किया, बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के अवसर पर भारतीय दल को शुभकामनाएं।

नयी दिल्ली|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनका शानदार प्रदर्शन देश के लोगों को प्रेरणा देगा। राष्ट्रमंडल खेल 2022, 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के अवसर पर भारतीय दल को शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपने शानदार खेल से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़