अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी प्रियंका मंगेश मोहिते

Priyanka Mohite

प्रियंका माउंट अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। प्रियंका ने 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर), 2018 में माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर) तथा 2016 में माउंट मकालू (8,485 मीटर) और माउंट किलिमंजारो (5,894 मीटर) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।

मुंबई। महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहि​ते विश्व की 10वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर फतह हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं। इस 28 वर्षीय पर्वतारोही की इस उपलब्धि की जानकारी उनकी नियोक्ता किरण मजूमदार सॉव ने दी।

इसे भी पढ़ें: युवा विश्व मुक्केबाजी में भारत ने चार पदक पक्के किये, अलफिया पठान ने किया सेमिफाइनल में प्रवेश

उन्होंने ट्वीट किया, हमारी साथी प्रियंका मोहिते ने विश्व की दसवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा (8091 मीटर) को 16 अप्रैल 2021 को दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर फतह किया। हमें उस पर गर्व है। माउंट अन्नपूर्णा हिमालय की चोटी है जो नेपाल में स्थित है। प्रियंका ने 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर), 2018 में माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर) तथा 2016 में माउंट मकालू (8,485 मीटर) और माउंट किलिमंजारो (5,894 मीटर) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़