हरजिंदर कौर को कांस्य पदक जीतने पर 40 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

 Harjinder Kaur
ANI

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारोत्तोलक हरजिंदर कौर को पंजाब सरकार 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। हरजिंदर ने महिलाओं के 71 किग्रा भार वर्ग में नाटकीय अंदाज में कांस्य पदक हासिल किया।

चंडीगढ़। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारोत्तोलक हरजिंदर कौर को पंजाब सरकार 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। हरजिंदर ने महिलाओं के 71 किग्रा भार वर्ग में नाटकीय अंदाज में कांस्य पदक हासिल किया। नाइजीरिया की स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार जॉय इजे क्लीन एवं जर्क के तीनों प्रयासों में नाकाम रही जिससे हरजिंदर का कांस्य पदक पक्का हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत ने हरजिंदर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पंजाब सरकार ने उनके लिए 40 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की।

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनावों के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 10 लोगों को मिला मौका

भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘नाभा के निकट मेहस गांव की रहने वाली हरजिंदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। हरजिंदर आप पंजाब की लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हो। आपके माता-पिता और प्रशिक्षकों को भी बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब सरकार की खेल नीति के तहत उन्हें इस उपलब्धि के लिए 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।’’ इस बीच हरजिंदर के कांस्य पदक जीतने के बाद उनके पैतृक निवास पर जमकर जश्न मनाया गया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में भारी हंगामा, भाजपा के 4 विधायकों को किया गया निलंबित

हरजिंदर के भाई प्रीतपाल सिंह ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है क्योंकि उसने कड़ी मेहनत के बाद कांस्य पदक जीता है। हमें पूरा विश्वास था कि वह पदक जीतेगी। उसे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में परिवार के प्रत्येक सदस्य का समर्थन हासिल था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़