टोक्यो पैरालंपिक में भारत की बेटी अवनि ने किया कमाल, स्वर्ण के बाद जीता कांस्य पदक

Avani Lekhara

महिलाओं की 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन SH1 स्पर्धा में अवनि लखेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ भारत का यह 12वां पदक है।

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच एक और पदक जीतने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि भारत की बेटी अवनि लखेरा ने पदक पर कब्जा कर लिया है।  

इसे भी पढ़ें: Sports Highlights: टोक्यो पैरालिंपिक में कैनोइंग स्प्रिंट के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय खिलाड़ी प्राची यादव 

महिलाओं की 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन SH1 स्पर्धा में अवनि लखेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ भारत का यह 12वां पदक है। अवनि लखेरा ने SH1 स्पर्धा के फाइनल में 445.9 स्कोर हासिल किया। जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर रहीं।

आपको बता दें कि अवनि लखेरा पैरालंपिक के मौजूदा सीजन में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं और अब उन्होंने कांस्य पदक जीतकर हिन्दुस्तान का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़