Shafali Verma के 64 रन से Women's Asia Cup सेमीफाइनल में भारत ने बनाए 149 रन

Shafali Verma के 64 रन से Women's Asia Cup सेमीफाइनल में भारत ने बनाए 149 रन
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

दुबई में महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन छोड़े गए चार कैचों का फायदा उठाते हुए भारत ने छह विकेट पर 149 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) ने बृहस्पतिवार को यहां महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद चुनौतीपूर्ण पिच पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 149 रन के स्कोर तक पहुंचाया। शेफाली को सात चौके और तीन छक्के जड़ित 40 गेंद की आक्रामक पारी के दौरान तीन बार जीवनदान मिला। बांग्लादेश के टूर्नामेंट में अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय बल्लेबाजों को पारी के अधिकांश हिस्से में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

बांग्लादेश ने कुल चार कैच छोड़े, वर्ना भारत के लिए 120 रन का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल होता। आमतौर पर स्पिन गेंदबाजी को बखूबी खेलने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (28 गेंद में नाबाद 24 रन) अपनी पारी के अधिकांश समय संघर्ष करती रहीं। उन्होंने अपनी पहली 16 गेंदों पर सिर्फ चार रन बनाए।

शेफाली ने अकेले दम पर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें छह ,11 और 56 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला। शीर्ष चार भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 से कम रहा जबकि शेफाली ने 160 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

उनकी पारी में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तीन छक्के भी शामिल थे। इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए। उनकी पारी में तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर की गेंद पर फ्रंट-फुट पुल शॉट, रिवर्स स्वीप शॉट और स्पिनरों के खिलाफ सीधे मैदान के ऊपर से लगाए गए जोरदार शॉट शामिल थे।

भारत ने पावरप्ले में एक विकेट पर 45 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में रन गति बढ़ाने में नाकाम रहा। भारत की तीसरे नंबर की नयी बल्लेबाज प्रतिका रावल (24 गेंद में 20 रन) टूर्नामेंट में दबाव में रही हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने शानदार शुरुआत की। उन्होंने अख्तर की गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव लगाया।

बाद में उन्होंने क्रीज से बाहर निकलकर छक्का लगाया, लेकिन इसी गेंदबाज की गेंद पर आउट हो गईं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (16 गेंद में 21 रन) भी शुरुआत में धीमी रहीं, लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण रन जोड़ने में सफलता हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत ने पारी के अंत में दो छक्के लगाए।

बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने दो जबकि राबिया खान, नाहिदा अख्तर और मारूफा अख्तर ने एक एक विकेट झटके। यह टूर्नामेंट अब तक कम स्कोर वाला रहा है इसलिए भारत को भरोसा होगा कि वह इस लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर सकता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़