खेल मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों की तैयारी की समीक्षा की

Sports Minister

खेल मंत्री ने तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों की तैयारी की समीक्षा की है।रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘अधिकारियों और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और अन्य सदस्यों के साथ साइ मुख्यालय में ओलंपिक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

नयी दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक के आयोजन में अब जब तीन महीने से कुछ अधिक का समय बचा है तब खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और राष्ट्रीय खेल महासंघों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार को हुई इस बैठक में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के शीर्ष अधिकारियों, आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रमुख आदिले सुमारिवाला ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: RCB से जुड़ने चेन्नई पहुंचे कप्तान विराट कोहली, सात दिन पृथकवास में रहेंगे

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘अधिकारियों और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और अन्य सदस्यों के साथ साइ मुख्यालय में ओलंपिक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अपने खिलाड़ियों का संक्षिप्त और आकर्षक वीडियो बनाएंगे।’’ पता चला है कि बैठक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की तोक्यो खेलों की तैयारियों की नियमित समीक्षा की गई। तोक्यो खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होना है। सूत्रों के अनुसार ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कोविड-19 टीका लगाने के मुद्दे पर बैठक में चर्चा नहीं की गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़