श्रीलंका टीम के डाटा विश्लेषक कोविड-19 पॉजिटिव, बल्लेबाजी कोच फ्लावर के बाद दूसरा मामला

Sri Lanka teams data analyst tests positive for COVID-19

श्रीलंका टीम के डाटा विश्लेषक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कड़े पृथकवास में हैं। श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद फ्लावर को पॉजिटिव पाया गया था।

कोलंबो। श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। देश के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरूवार को वायरस की चपेट में आ गये थे और उनके बाद कोविड-19 पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है।

इसे भी पढ़ें: परेरा की जगह शनाका संभालेंगे श्रीलंका की कप्तानी, भारत के खिलाफ 13 जुलाई से मैच

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। ’’ इसमें कहा गया, ‘‘ग्रांट फ्लावर के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का कल पीसीआर परीक्षण कराया गया था जिसमें जी टी निरोशन पॉजिटिव आये।’’ बयान के अनुसार, ‘‘निरोशन मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करा रहे हैं। ’’ श्रीलंका को भारत के खिलाफ छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला (तीन वनडे और तीन टी20) खेलनी है जो 13 जुलाई से शुरू हो रही है। फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कड़े पृथकवास में हैं। श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद फ्लावर को पॉजिटिव पाया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़