क्या Olympic में दर्शकों की होगी एंट्री? अप्रैल महीने के आखिर तक होगा फैसला

tokyo olympic

ओलंपिक खेलों में दर्शकों की संख्या पर अप्रैल के आखिर तक फैसला होगा।हाशिमोतो ने तोक्यो 2020 कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, ‘‘ दर्शकों की ऊपरी सीमा के बारे में हम अप्रैल के अंत तक निर्णय लेंगे।

तोक्यो। ‘तोक्यो 2020’ की अध्यक्ष शीको हाशिमोतो ने सोमवार को कहा कि वह ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए दर्शकों की ऊपरी संख्या का फैसला अप्रैल महीने के आखिर तक कर लेंगी। हाशिमोतो ने तोक्यो 2020 कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, ‘‘ दर्शकों की ऊपरी सीमा के बारे में हम अप्रैल के अंत तक निर्णय लेंगे।

इसे भी पढ़ें: कप्तान मिताली राज ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान!

आपातकालीन स्थिति सहित वायरस की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने के लिए हम अंतरराट्रीय ओलंपिक समिति, अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति, जापान सरकार और तोक्यो महानगरीय सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। ’’ हाशिमोतो ने कहा कि उन्हें वायरस के फिर से हो रहे प्रसार के बारे में पता है क्योंकि इसके तोक्यो और तीन अन्य प्रान्तों में आपातकाल घोषित की जा चुकी है।हमारी योजना में वायरस रोधी उपाय होंगे जिससे खेल जारी रखा जा सकेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़