Tokyo Olympics 2020: हॉकी में टीम इंडिया की जीत, स्पेन को 3-0 से हराया

भारत ने पुरुष हॉकी स्पर्धा में स्पेन को 3-0 से हराया। भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल दागा।
तोक्यो। भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त के बाद जोरदार वापसी करते हुए तोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पूल ए में मंगलवार को यहां अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया। भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल दागा।
इसे भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से हराया
भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर विजयी शुरुआत की थी लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में उसे 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था।
#Tokyo2020 | Hockey Group Stage match: India men's team beat Spain 3-0
— ANI (@ANI) July 27, 2021
अन्य न्यूज़












