तोक्यो ओलंपिक ने मिकाको कोटानी को बनाया नया खेल निदेशक

Tokyo Olympics

तोक्यो ओलंपिक ने मिकाको कोटानी को नया खेल निदेशक बनाया है।खेल एजेंसी आयुक्त जापान सरकार का पद है। तोक्यो 2020 आयोजन समिति के प्रमुख 83 साल के योशिरो मोरी हैं जो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। कोटानी जापान ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड की सदस्य भी हैं।

तोक्यो। तोक्यो 2020 ओलंपिक की आयोजन समिति ने मिकाको कोटानी को अपना नया खेल निदेशक चुना है। वह गुरुवार को पद संभालेंगी। कोटानी ने 1988 सोल ओलंपिक में लयबद्ध तैराकी में दो कांस्य पदक जीते थे जिसे अब कलात्मक तैराकी के नाम से जाना जाता है। वह कोजी मुरोफशी की जगह लेंगी जो जापान की खेल एजेंसी आयुक्त बनने जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: IPL 2020 : पिछली हार को भुलाकर नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरेंगे मुंबई और पंजाब

खेल एजेंसी आयुक्त जापान सरकार का पद है। तोक्यो 2020 आयोजन समिति के प्रमुख 83 साल के योशिरो मोरी हैं जो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। कोटानी जापान ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड की सदस्य भी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़