उमर अकमल की अपील पर 13 जुलाई को होगी सुनवाई, पीसीबी ने लगाया हैं तीन साल का बैन

pak umar akmal

तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ पाक बल्लेबाज उमर अकमल की अपील पर सुनवाई 13 जुलाई को करेंगे। अनुशासनात्मक समिति ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्टाचारियों द्वारा संपर्क की जानकारी देने में नाकाम रहने का दोषी पाते हुए उमर को अप्रैल में खेल के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित किया था।

लाहौर। सटोरिये द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी देने में नाकाम रहने पर लगे तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ दागी बल्लेबाज उमर अकमल की अपील पर उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्मद खोखर 13 जुलाई को सुनवाई करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। अनुशासनात्मक समिति ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले भ्रष्टाचारियों द्वारा संपर्क की जानकारी देने में नाकाम रहने का दोषी पाते हुए उमर को अप्रैल में खेल के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित किया था।

इसे भी पढ़ें: रीयल मैड्रिड ने दर्ज की लगातार सातवीं जीत, चैम्पियन बनने के करीब पहुंचा

यह सुनवाई पहले 11 जून को होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। सुनवाई अब लाहौर के राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र में होगी। पीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्मद खोखर स्वतंत्र निर्णायक के रूप में 13 जुलाई को लाहौर में राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र में उमर अकमल की अपील पर सुनवाई करेंगे।’’ वेबसाइट के अनुसार, ‘‘उमर अकमल और पीसीबी को सुनवाई का नोटिस जारी कर दिया गया है। न्यायमूर्ति खोखर के फैसला सुनाने तक पीसीबी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़