IRCTC Rajasthan Tour Package: 10 दिन में घूमें जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर, Flight भी शामिल

IRCTC Rajasthan Tour Package
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

आईआरसीटीसी ने राजस्थान घूमने के लिए हेरिटेज टूर ऑफ राजस्थान पैकेज पेश किया है, जो 5 दिसंबर से शुरू होगा। भुवनेश्वर से शुरू होने वाले इस 10 दिवसीय हवाई टूर में जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर की सैर कराई जाएगी। इसमें फ्लाइट, होटल, भोजन और परिवहन की व्यवस्था शामिल है, जिसका शुरुआती किराया 67,840 रुपये प्रति व्यक्ति है।

सर्दियों के मौसम राजस्थान घूमने का सबसे खास समय माना जाता है। राजस्थान की खूबसूरती देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वैसे यह जाने का हर कोई काफी प्लान करता है, लेकिन एक साथ कई शहरों की ट्रिप करना संभव नहीं होता पाता। इस लेख में हम आपके लिए एक ट्रिप में तीन शहरों के घूमने का प्लान लेकर आएं। अब आपको होटल की बुकिंग की चिंता नहीं होगी। बिल्कुल भी न सोचें आप किस शहर में पहले जाएं और कहां कितने रुकें।

यदि आप भी राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो खुद ही पूरी ट्रिप का प्लान करने का झंझट छोडें। इस बीच, IRCTC राजस्थान के खूबसूरत शहर घूमने का प्लान लेकर आया है। दिसंबर के महीने में आप 10 दिन के लिए इस पैकेज से उदयपुर, जयपुर से लेकर जैसलमेर तक घूम सकते हैं। आइए आपको सारी जानकारी देते हैं।

5 दिसंबर से शुरू होगा IRCTC का राजस्थान टूर

यह IRCTC के इस पैकेज का नाम  'हेरिटेज टूर ऑफ राजस्थान' है। यह 10 दिन का कंफर्ट क्लास फ्लाइट टूर है, जो कि 5 दिसंबर 2026 से शुरु होगा। बता दें कि, यह पैकेज भुवनेश्वर के आसपास रहने वाले लोगों के लिए है। आप भुवनेश्वर से जयपुर जाने और जोधपुर से वापस आने की फ्लाई शामिल है। आइए आपको सारी डिटेल्स बताते हैं।

जयपुर से जैसलमेर तक घूमेंगे ये जगहें

- जयपुर: आपको यहां पर हवा महल, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस और आमेर किला घुमाया जाएगा। फिर चौकी धानी में राजस्थानी डिनर शामिल है।

- पुष्कर: यहां पर आपको ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर झील देखने का मौका मिलेगा। शाम को शॉपिंग कर सकते हैं।

- चित्तौड़गढ़: यहां का मशहूर किला और विजय स्तंभ की कवर कराया जा सकता है।

- उदयपुर: इस पैकेज में आपको रात को रुकने का इंतजान किया गया है। यहां पर आपको सिटी पैलेस के साथ माउंट आबू की नक्की लेक, दिलवाड़ा मंदिर, एकलिंगजी, हल्दीघाटी, रणकपुर मंदिर और कुंभलगढ़ किला भी घूम सकते हैं। उदयपुर की सबसे खूबसूरत शाम के जरुर देखें।

- जोधपुर: यहां मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन म्यूजियम देखने का मौका मिलेगा। दोपहर को अपने हिसाब से आपक पूरा शहर घूम सकते हैं।

- जैसलमेर: इधर आपको डीलक्स डेजर्ट कैंप में एक रात रुकने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Winter Vacation के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 गर्म जगहें, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

एक व्यक्ति के लिए कितना है किराया?

- अगर आप अकेला कमरा लेंगे, तो प्रति व्यक्ति फीस 92,615 होगी।

- दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर प्रति व्यक्ति फीस 72,050 होगी।

- तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर प्रति व्यक्ति फीस 67,840 रुयये होगी।

- वहीं, बच्चों के लिए किराया अलग से है, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ  59,360 रुपये और बिना बेड के 53,250 रुपये देने होंगे।

- आपको बताते चलें कि, 2 साल तक के छोटे बच्चों का किराया बुकिंग के समय IRCTC ऑफिस में कैश जमा करना होगा। वहीं, 11 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का पूरा किराया लगेगा।

इसे भी पढ़ें: महंगी Goa Trip छोड़िए, 50 हजार के बजट में प्लान करें 5 खूबसूरत Foreign Destinations

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

- इस पैकेज मे आपको भुवनेश्वर से जयपुर और जोधपुर से वापसी फ्लाइट की टिकट।

- सभी शहरों से 3 स्टार रेटिंग के होटल में रुकने का इंतजाम।

- जैसलमेर में डीलक्स डेजर्ट कैंप में एक रात रखने की व्यवस्था।

- रोज सुबह का नाश्ता और रात का खाना।

- घूमने के लिए एसी बस।

- इस ट्रिप पर टूर मैनेजर साथ होगा।

- ट्रैवल इंश्योरेंस।

All the updates here:

अन्य न्यूज़