विद्या पिल्लै ने महिला विश्व स्नूकर में रजत पदक जीता

[email protected] । Mar 20 2017 3:08PM

भारत की विद्या पिल्लै ने विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।विद्या ने कल फाइनल में जगह बनाई और 4-2 की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक जीतने के करीब थी।

सिंगापुर। भारत की विद्या पिल्लै ने विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।विद्या ने कल फाइनल में जगह बनाई और 4-2 की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक जीतने के करीब थी। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद कुछ गलतियां की जिससे हांगकांग की पूर्व विश्व चैम्पियन एनजी ओन यी को वापसी करने का मौका मिला और उन्होंने अगले तीन फ्रेम जीतकर 5-4 की बढ़त बना ली। विद्या ने अगला फ्रेम जीतकर स्कोर 3-3 किया जिससे मुकाबला निर्णायक फ्रेम में खिंच गया। 

ओन यी ने निर्णायक फ्रेम 54-50 के करीबी अंतर से जीतकर सोने का तमगा अपने नाम किया। विद्या इस हार के बावजूद 2017 में महिला स्नूकर में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने में सफल रही।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़