महिला फुटबॉल के विकास के लिए FIFA ने लॉन्च किया यह प्रोग्राम

Womens World Cup

फीफा अंडर17 महिला विश्व कप 2022 के एलओसी ने कोच शिक्षा छात्रवृति कार्यक्रम शुरू किया।इसे महाराष्ट्र सरकार और पश्चिमी भारत फुटबॉल संघ (डब्ल्यूआईएफए) के साथ मिलकर पणे, ठाणे, नागपुर और कोल्हापुर में आयोजित किया जाएगा।’’

मुंबई। अंडर17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2022 की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने यहां महिला फुटबॉल के विकास के लिए फीफा की मदद से कोच शिक्षा छात्रवृति कार्यक्रम शुरू किया। इस ई-लाईसेंस कोर्स में उभरती हुई 21 कोचों को सभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों तरह से प्रशिक्षित किया गया। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक , ‘‘यह कार्यक्रम कोच शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत को दर्शाता है जिसे महाराष्ट्र के अन्य जिलों में आगे बढ़ाया जाएगा। इसे महाराष्ट्र सरकार और पश्चिमी भारत फुटबॉल संघ (डब्ल्यूआईएफए) के साथ मिलकर पणे, ठाणे, नागपुर और कोल्हापुर में आयोजित किया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: रोजर फेडरर को पछाड़कर नोवाक जोकोविच ने ATP रैकिंग में सबसे अधिक समय तक टॉप पर रहने का बनाया रिकॉर्ड

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 और एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) महिला एशियाई कप भारत 2022 के एलओसी की टूर्नामेंट निदेशक रोमा खन्ना ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि टूर्नामेंट की मेजबानी करने से स्थानीय समुदाय को लाभ हो सके और आज का कार्यक्रम एक नई शुरुआत का संकेत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जमीनी स्तर पर अधिक महिला कोचों की मौजूदगी से अधिक युवा लड़कियां और महिलाएं इस खेल से जुड़ेगी।’’ भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा, ‘‘ पिछले वर्षों की तुलना में अब हर श्रेणी में अधिक महिला कोचों को देखना वास्तव में उत्साहजनक है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़