Mi Notebook 14 और Mi Notebook Horizon ने लैपटॉप मार्केट में मचा रखी है खलबली

Mi Notebook
शुभव यादव । Aug 4 2020 9:40PM

लैपटॉप बनाने के लिए मशहूर पुरानी कई कंपनियों के बाजार में मौजूद होने के साथ ही Xiaomi ने Mi Notebook 14 और Mi Notebook Horizon को लॉन्च करके तकनीकी जगत में लैपटॉप खरीदने वाले लोगों के लिए एक विकल्प बाजार में उतार दिया है।

Xiaomi ने भारतीय बाजारों में समय-समय पर नए-नए प्रोडक्ट्स के साथ एंट्री ली है, हर बार भारतीय बाज़ार के उपभोक्ताओं ने इस कंपनी को निराश नहीं किया। Xiaomi ने अपने नए प्रोडक्ट के तौर पर जून महीने में भारतीय बाजारों में दो तरह के लैपटॉप लांच किए हैं। 

पहला Mi Notebook 14 और Mi Notebook Horizon ये दोनों लैपटॉप अपने शानदार फीचर्स के लिए और मार्केट में मौजूद लैपटॉप की बेस प्राइस के मुताबिक ही बनाए गए हैं। लैपटॉप मार्केट में दोनों लैपटॉप अन्य कंपनियों के लैपटॉप को अच्छी टक्कर भी दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: घर बैठे कंप्यूटर करें फॉर्मेट, बनाएं बूटेबल यूएसबी ड्राइव

लैपटॉप बनाने के लिए मशहूर पुरानी कई कंपनियों के बाजार में मौजूद होने के साथ ही Xiaomi ने Mi Notebook 14 और Mi Notebook Horizon को लॉन्च करके तकनीकी जगत में लैपटॉप खरीदने वाले लोगों के लिए एक विकल्प बाजार में उतार दिया है। 

Lenovo, hp, Acer, Asus, Dell जैसी लैपटॉप बनाने वाली जानी मानी कंपनियों को लांचिंग के साथ ही टक्कर देना आम बात नहीं है। लेकिन लोगों के द्वारा Xiaomi पर भरोसा किया जा रहा है, इस भरोसे पीछे की वजह Xiaomi के पिछले कुछ सफल प्रोडक्ट्स हैं।

Mi Notebook 14 के उम्दा फीचर्स

भारतीय बाजारों में ये लैपटॉप Mi.com और अन्य शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में 43,999 में मौजूद हैं। जिसमें

Processer: Intel® Core™ i5 10th Generation

Mi Notebook 14 में Intel core i5 10th जेनरेशन का प्रोसेसर मिलता है। NVIDIA GeForce mx250 ग्राफिक कार्ड भी एक विकल्प के तौर पर इस लैपटॉप के साथ मौजूद है।

512 GB SATA SSD के साथ मास स्टोरेज की क्षमता रखता है। 8GB DDR 4 RAM के साथ अच्छी स्पीड भी प्रदान करता है। फुल HD Anti-Glare display 35.56 (cm) 14 inch  वीडियो क्वालिटी को बेहद शानदार बनाता है। 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल इसे और भी लाजवाब बनाता है।

46Wh बैटरी और 65W का चार्जर भी मिलता है इस लैपटॉप की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चल सकने का माद्दा रखती है।

लैपटॉप में मौजूद हाई स्पीड एसएसडी आपके फाइल ट्रांसफर को और भी उम्दा बनाती है आपके डेली रूटीन कामों, फोटोज, नई सामग्री और आपकी यादों का भरपूर स्टोरेज करने की क्षमता से लैस यह लैपटॉप बेहद शानदार है।

Mi Notebook 14 Horizon के फीचर्स

Mi Notebook 14 की तरह ये Horizon Edition भी कहीं ज्यादा फंक्शन्स से भरा हुआ है। जिसकी कीमत 54,999 है। Full HD Anti-Glare display के साथ इस लैपटॉप में भी 35.56cm का सुपरथिन 3.5mm डिस्प्ले मिलता है। पूरी बॉडी के रेसियो में 91% स्क्रीन भी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स से वर्क फ्रॉम होम में बढ़ाएं वाई-फाई स्पीड

Processor- Intel © Core™ i7 का 10th Generation वाला प्रोसेसर मिलेगा जो वाकई इस लैपटॉप को बेहद अलग बनाता है। NVIDIA GeForce mx350 का ग्राफिक कार्ड Mi Notebook 14 से भी अधिक मिलता है।

512 GB NVMe SSD के साथ फास्ट ट्रांसफर स्पीड, गेम लोडिंग की अद्भुत क्षमता, स्मूथ महसूस कराता है। 8 GB DDR4 RAM भी इसे सुपरफास्ट बनाती है जिसमें 3000 MB की बैंडविथ भी दी गई है।

इन दोनों तरह के लैपटॉप में इनबिल्ट बेवकैमरा नहीं मिलता बल्कि USB सिस्टम के साथ कनेक्ट होने वाले बेवकैम को पैकेज के साथ ही दिया जाता है।

- शुभव यादव

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़