जानिए माइक्रोसॉफ्ट के Surface Pro 8, Surface Go 3, Surface Duo 2 के बारे में सब कुछ

Microsoft

काफी लंबे समय के बाद माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर अपने दमदार लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 8 के साथ मार्केट में उतरी है। लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत के रूप में यह बताया जा रहा है कि इसे आप टेबलेट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Microsoft Surface Duo 2 

एक तरफ जहां सैमसंग, मोटोरोला और वीवो, ओप्पो के फ़ोन की धूम मची है, इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट ने अपने दमदार फीचर वाले फोन Surface Duo 2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फोल्डेबल है। 

इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने इस फोन के साथ दो फोल्डेबल स्क्रीन भी दी है। फोन में 8.3 इंच की फुल स्क्रीन स्क्रीन दी गई है। हालांकि फोल्ड होने के बाद या 5. 8 हो जाता है। रेजोल्यूशन की बात करें फोन में  2754×1896 रेजोल्यूशन है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz पिक्सेल। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पर चलने वाले इस फोन में 8GB रैम और एंड्राइड 11 भी दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: सुपर ऐप बनने के दौड़ में शामिल हुआ व्हाट्सअप!

स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 512 GB का स्टोरेज है, तो वहीं Microsoft Surface Duo 2 गेम के दीवानों के लिए और भी अधिक उपयोगी साबित होगा, क्योंकि इसके स्क्रीन को कंट्रोलर की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है। 

फोन के सबसे महत्वपूर्ण सेगमेंट कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियल कैमरे का सेटअप दिया गया है, जिसमें12 MP का वाइड एंगल लेंस, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस इसमें अटैच किए गए हैं। इस फोन में सेल्फी के लिए 12 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 5G, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, वाई-फाई 6 और एनएफसी भी दिए गए हैं। 

माइक्रोसॉफ्ट ने सर्फेस Duo 2 को 3 वेरिएंट लॉन्च किए हैं जिसमें 8GB रैम 128GB स्टोरेज वाले फोन को ₹ 1,10,660 में जबकि दूसरे वैरीअंट जिसमें 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज की स्टोरीज दी गई है उसकी कीमत 1,18,000 ₹ रखा है। जबकि तीसरे वैरीअंट जिसमें 8GB रैम और 512GB का स्टोरेज है उसके लिए कंपनी ने ₹1,32,800 कीमत रखी है। इस फोन को दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है जिसमें ऑब्सिडियन और ग्लेशियर कलर आता है। 

Microsoft Surface Pro 8

काफी लंबे समय के बाद माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर अपने दमदार लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 8 के साथ मार्केट में उतरी है। लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत के रूप में यह बताया जा रहा है कि इसे आप टेबलेट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वही लैपटॉप के साथ आपको 'स्लिम पेन 2' का सपोर्ट भी मिलेगा।

11 जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए इस लैपटॉप में 13 इंच की स्क्रीन दी गई है। सरफेस प्रो 8 में माइक्रोसॉफ्ट ने थंडरबोल्ट 4 और बेहतरीन क्वालिटी की बैटरी प्रोवाइड की है। जैसा कि कंपनी में बताया है इस लैपटॉप में विंडो 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस लैपटॉप में रिजॉल्यूशन 2,880×1,920 पिक्सल आपको मिलेगा। वहीं रिफ्रेश रेट की बात करें तो 120Hz इसका रिफ्रेश रेट है।

इसे भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई बजट स्मार्टवॉच मोलाइफ सेंस 320, जानें इसके फीचर्स

इसके अलावा डायनेमिक रिफ्रेश रेट का फीचर भी इस लैपटॉप में दिया गया है। डॉल्बी विजन और एडेप्टिव कलर टेक्नोलॉजी के साथ लैस इस लैपटॉप में Slim Pen 2 का सपोर्ट भी उपलब्ध किया गया है। लैपटॉप में 32GB का रैम और  1TB NVMe एसएसडी स्टोरेज दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो इस लैपटॉप में 10MP का रीयर कैमरा कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

वीडियो कॉलिंग के दीवानों के लिए खास तौर पर 1080p रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकार्डिंग की सुविधा कंपनी ने उपलब्ध कराई है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में यूएसबी पोर्ट ए, थंडरबोल्ट 4 , 2 यूएसबी टाईप-सी और एक चार्जिंग पॉइंट आपको मिलेगा। बैटरी बैकअप 16 घंटे तक यह लैपटॉप आपको देगा। कीमत की बात करें तो इस लैपटॉप की कीमत भारत में ₹81,265 कंपनी द्वारा तय की गई है। 

Microsoft Surface Go 3

अपने तीन नए लॉन्च गैजेट्स में माइक्रोसॉफ्ट ने सर्फेस गो 3 (Surface Go 3) नाम से लैपटॉप लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 10.5 इंच की स्क्रीन दी गई है, तो वहीं कीबोर्ड को लेकर कहा जा रहा है कि 'मैग्नीशियम अलोय केसिंग' कीबोर्ड दिया गया है। 

इसके साथ ही इसमें ऑप्शनल कीबोर्ड का भी ऑप्शन आपको मिलेगा। इस लैपटॉप में इंटेल 10th जेनरेशन Amber Lake Y CPUs दिया गया है, तो इसमें Pentium Gold 6500Y का चीप है, इसके साथ ही 4GB रैम की सुविधा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: कम GB का रैम वाला स्मार्टफोन हो जाता है 'स्लो', तो अपनाएं यह तरीका

इंटेल के Core i3-10100Y प्रोसेसर इस लैपटॉप में मुहैया कराया गया है, तो इसके क्लॉक स्पीड को 1.3 GHz रखा गया है और इसे 3.2 GHz  तक बढ़ाया भी जा सकता है। लैपटॉप में 8GB का रैम दिया गया है। रिजॉल्यूशन की बात करें तो इस लैपटॉप में 1920 x 1280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है तथा 3: 2 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। इस खूबसूरत लैपटॉप में 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इसमें एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग भी आसानी से की जा सकती है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में लैपटॉप की बैटरी 10 घंटे का बैकअप आपको दे सकती है।  वहीं दूसरी कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो इसे भारत में ₹29,479 में खरीदा जा सकता है। 

- विंध्यवासिनी सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़