Holi 2024: होली पर घर जाने का प्लान हो गया कैंसिल, तो आगरा की इन 3 जगहों पर जरुर घूमने जाएं

agra best places to visit
Unsplash

आगरा में ताजमहल और किले के अलावा भी काफी चीजें देखने की जगह है। होली पर अगर किसी कारणवश अपने घर नहीं जा पा रहें तो आप छुट्टियों का सही प्रयोग करके आगरा की बेस्ट इन जगह पर जरुर घूमने जाएं। आगरा की ये जगहें सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

होली का त्योहार करीब आ चुका है। ऐसे में हर कोई होली अपने परिवार के साथ मनाने की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन कई लोग है जो किसी कारणवश अपने घर नहीं जा पा रहें हैं, चाहे ट्रेन की टिकट न मिलना या फिर ऑफिस से ज्यादा दिन की लीव नहीं मिलना हो सकता है। इन 2-3 दिन की छुट्टियों में घर अकेले घर बैठना ठीक नहीं है। इसलिए आप कही घूमने का प्लान जरुर बना सकते हैं। आगरा की इन जगहों पर आप जरुर घूमने जाएं। आगरा की ये जगहें सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

भरतपुर

आगरा से भरतपुर 56 किमी की दूरी पर है। अपनी गाड़ी से आप यहां 1 घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां पर कई सारे पर्यटक आते हैं। ये जगह पक्षी प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी जगह है। अगर आप यहां घूमने जाएं तो भरतपुर पक्षी अभयारण, डीग दल महल, गंगा मंदिर और केवलादेव शिव मंदिर घूमने जरुर जाएं। 

पालीवाल लेक

अगर आप भी आगरा में लेक का नजारा देखना चाहते हैं, तो आप यहां जरुर जा सकते हैं। बता दें कि, ये जगह सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है। इस पार्क को मुगल काल से बताया जा रहा है। माना जाता है कि इस पार्क को मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया था। इसका उपयोग शिकार के लिए करते थे। वहीं ब्रिटिश काल के दौरान, पार्क को हरे-भरे हरियाली और सुंदर फूलों वाला गार्डन बना दिया गया। यहां पर बच्चों के लिए खेल का मैदान भी है, जहां वे खेल सकते हैं और मौज-मस्ती कर सकते हैं।

कोराई गांव

आगरा के बिलकुल पास ही में कोराई गांव है, अगर आप आगरा के किले देखकर बोर हो चुकें तो इस गांव में घूमने जरुर जाएं। यहां आपको कई विदेशी पर्यटक घूमते हुए नजर आ सकते हैं। इस गांव में भारत की परंपरा, संस्कृति और तरह-तरह की सुंदर चीजें देख सकते हैं। यहां आपको ग्रामीण जीवन का पता लगाने का अवसर मिलेगा। यहां पर शाम को लोक नृत्य प्रदर्शन और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर गांव की सुंदरता को समझ सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़