ऐतिहासिक और रमणीक हिल स्टेशन है चिकमगलूर

Chikmagalur
प्रीटी । Dec 10 2021 4:43PM

कर्नाटक की दूसरी सबसे ऊंची चोटी कुद्रेमुख यहां से 95 किलोमीटर दूर दक्षिण−पश्चिम में स्थित है। समुद्र तल से 6,312 फुट की ऊंचाई पर कुद्रेमुख पर्वत से अरब सागर भी देखा जा सकता है। प्राकृतिक संपदा से भरपूर यह क्षेत्र कई गुफाओं से युक्त है।

कर्नाटक की राजधानी बंगलौर से 251 किलोमीटर दूरी पर बसा रमणीक स्थल चिकमगलूर बाबा बुद्धन पहाड़ियों के बीच स्थित है। पहाड़ी और घाटियों से घिरा चिकमगलूर पूरी तरह शांत वातावरण के आवरण में लिपटा हुआ स्थल है। यहां के दर्शनीय स्थलों में केमानगुंडी का नाम पहले आता है। यह स्थान चिकमगलूर से 55 किलोमीटर दूर है जोकि एक अद्वितीय हिल स्टेशन है। यह बाबा बुद्धन पर्वत श्रृंखला में 1,434 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह हिब्बी प्रपात से 8 किलोमीटर दूर है जहां पानी 168 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। इसके अलावा यहां कलहरी प्रपात भी है जहां पानी 122 मीटर की ऊंचाई से गिरता है।

इसे भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली में है देखने और घूमने के लिए बहुत कुछ

कर्नाटक की दूसरी सबसे ऊंची चोटी कुद्रेमुख यहां से 95 किलोमीटर दूर दक्षिण−पश्चिम में स्थित है। समुद्र तल से 6,312 फुट की ऊंचाई पर कुद्रेमुख पर्वत से अरब सागर भी देखा जा सकता है। प्राकृतिक संपदा से भरपूर यह क्षेत्र कई गुफाओं से युक्त है। भूगर्भीय खोजों के बाद पता चला कि यह पहाड़ी लौह अयस्क संपदा से भरपूर है। यहां पर श्रीनगिरी नामक एक इमारत है जिसमें 12 खंभे हैं और इन पर महीने के हिसाब से सूर्य की किरणें पड़ती हैं।

यहां से 530 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में एक अति प्राचीन ऐतिहासिक नगर बीजापुर है। यदि आपके पास समय हो तो आप इसे भी देखने जा सकते हैं। यह आदिलशाही वंश की राजधानी थी। इससे पहले इस क्षेत्र पर चालुक्य वंश के हिंदू राजाओं का शासन था। इसलिए बीजापुर और उसके आसपास अनेक ऐसी ऐतिहासिक धरोहरें हैं जिनमें हिंदू और मुस्लिम स्थापत्य कला का मिलाजुला असर दिखाई पड़ता है।

यहां के दर्शनीय स्थलों में गोल गुंबद, जुम्मा मस्जिद, इब्राहिम रोजा और मलिक−ए−मैदान प्रमुख हैं। मोहम्मद आदिल शाह की ऐतिहासिक इमारत गोल गुंबद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गुंबद है। इसका घेरा 44 मीटर है। गुंबद का अंदरूनी भाग बिना किसी आधार के टिका है जिसे देख कर आश्चर्य होता है। यहां एक गैलरी भी है जिसकी निर्माण कला देखते ही बनती है।

ऐतिहासिक महत्व की जुम्मा मस्जिद संभवतः भारत की पहली मस्जिद भी है। इस कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यहां स्वर्णाक्षरों में लिखी कुरान की एक अनमोल प्रति भी है जोकि सैलानियों को आकर्षित करती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे पुराने होटल के बारे में? यहाँ एक रात गुजारने के लिए देने पड़ते हैं इतने पैसे

इब्राहिम रोजा आदिल शाह द्वितीय की कब्रगाह है। देखने पर यह ताजमहल की नकल तो नहीं लगती पर यह काफी हद तक ताजमहल से ही प्रेरित होकर बनाई गई लगती है। शायद इसीलिए यहां भी सैलानियों का काफी जमावड़ा लगा रहता है।

मलिक−ए−मैदान में विश्व की सबसे बड़ी तोप रखी गई है जोकि 14 फुट लंबी और 44 टन भारी है। इस तोप को देखने के लिए यहां सैलानियों की भारी भीड़ लगी रहती है। इन सब स्थलों के अलावा आप मितर महल, जोड़ गुंबद, असार महल, आनंद महल, अर्क किला आदि भी देखने जा सकते हैं।

प्रीटी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़