छुट्टियों में मोरिजम बीच के नजदीक इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर , मिलेगा शांत वातावरण

Morijam Beach
Unsplash

गोवा सुंदर बीचेस के लिए जाना जाता है। यहां पर मोरजिम बीच को अपने शांत वातारण और ओलिव रेडिले समुद्री कछुओं के लिए जाना जाता है। इस बीच के करीब बहुत ही शानदार और सुंदर जगहें मौजूद है, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर कहीं भी घूमने की बात आती है तो उसमें गोवा का नाम जरुर लिया जाता है। गोवा में नाइटलाइफ, पार्टी और कार्निवल के लिए काफी फेमस है। यहां पर प्राकृतिक रुप से सुंदरता, खूबसूरत समुद्र तटों और टेस्टी फूड के लिए जाना जाता है। यहां पर कई बीचेस हैं जो आपको रिलैक्सिंग फील करवाते हैं। इन्हीं बीचेस में से एक है मोरजिम बीच। यहां तुलनात्मक रुप से कम भीड़ होती है, इसलिए यहां पर वक्त बिताना एक अच्छा विचार हो सकता है। यहां पर कई खूबसूरत जगहें जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

चपोरा फोर्ट

चपोरा फोर्ट मोरजिम से लगभग 10 किमी दूरी पर स्थित है। यह ऐतिहासिक किला अरब सागर और चपोरा नदी के आश्चर्यजनक मनोरम दृश्य को प्रस्तुत करता है। इस प्राचीन लेटराइट किले का एक लंबा और विविध इतिहास है। अगर आप इतिहास में रुचि है तो आपको मोरजिम बीच के करीब इस किला को जरुर देखने जाएं। 

अंजुना बीच

मोरजिम बीच से करीबन 12 किमी की दूरी पर अंजुना बीच है। यह बीच गोवा की सबसे फेमस है और यह बोहेमियन वाइब के लिए जाना जाता है। बता दें, बुधवार के दिन यहां पर लगने वाली मार्केट से आप काफी कुछ खरीद सकते हैं। अंजुना बीच पर प्रसिद्ध झोपड़ियां और क्लब हैं, जो रात भर फुल-ब्लास्ट मोड में डांस करने के लिए इसे बेहतरीन प्लेस बनाते हैं। यहां पर आप सनराइज और सनसेट के दौरान कई खूबसूरत तस्वीरों को क्लिक कर सकते हैं।

अरामबोल बीच

मोरजिम के उत्तर में अरामबोल बीच पर मस्त शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर एक मीठे पानी की झील, एक आकर्षक बाजार और योग और ताई ची जैसी कई एक्टिविटीज है, जिन्हें आप यहां कर सकते हैं। 

मोरजई मंदिर

अगर आप गोवा में घूमते हुए एक अलग कल्चर का अनुभाव करना चाहते हैं तो ऐसे में आप मोरजिम बीच के पास मोरजई मंदिर जा सकते हैं। मोरजिम में स्थित यह मंदिर देवी मोरजई को समर्पित है। इस मंदिर का आर्किटेक्चर बहुत ही सुंदर है। मंदिर में शांत वातावरण आपको सुखद अहसास करवाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़