परिवार संग एक्सप्लोर करें महाराष्ट्र की ये प्रसिद्ध झीलें, गर्मियों मे यहां घूमने का मजा ही अलग है

Famous lake in maharashtra
Common Creatives

गर्मियों में कही न कही घूमने का मन करता ही रहता है। ऐसे में आप नई जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्र की इन जगहों पर जरुर जाएं। महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख राज्य है। यहां पर मुंबई से लेकर नासिक और नागपुर से लेकर महाबलेश्वर में ऐसी कई झीलें मौजूद हैं, जहां आप गर्मियों में घूमने मजा ही अलग है।

महाराष्ट्र भारत का एक प्रमुख राज्य है, जहां कई खूबसूरत जगहें हैं। इस महाराष्ट्र को देश भर में गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया के नाम से संबोधित किया जाता है। महाराष्ट्र मे कई फोर्ट्स, इमारतों, मंदिरों, गुफाओं और कई अद्भुत और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए पूरे दुनिया भर में जाना जाता है। गर्मियों में अक्सर बाहर घूमने का मन करता ही रहता है। घर पर बैठे रहने से काफी बोरियत महसूस होती है। अगर आप इन गर्मियों में घूमने की सोच रहे हैं तो आप महाराष्ट्र में स्थित झीलें को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर स्थित झीलों की खूबसूरती को निहारने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ झीलों के बारें में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार दोस्त या पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

वेन्ना लेक 

महाराष्ट्र में स्थित सबसे चर्चित और खूबसूरत झीलों में से एक है वेन्ना झील। यह खूबसूरत झील महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में मौजूद है। दरअसल, महाबलेश्वर को महाराष्ट्र में हिल स्टेशनों का राजा भी कहा जाता है। बेन्ना लेक करीब 28 एकड़ में फैली हुई एक खूबसूरती और मनमोहक झील है। कहा जाता है कि इस झील का निर्माण शहर के आस-पास के इलाकों में पानी की अपूर्ति के लिए किया गया था। लेकिन बाद में यह आकर्षण का केंद्र बन गई और इसे बाद में पर्यटक स्थल बना दिया। 

पवई झील

यह झील महाराष्ट्र की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय झीलों में एक है। पवई झील माया नगरी यानी मुंबई में स्थित है। यहां पर घूमने के लिए पर्यटक सर्दी और बरसात के अलावा गर्मी के मौसम में भी हजारों घूमने आते हैं। पवई झील एक कृत्रिम झील है। दरअसल, यह झील 1891 में मीठी नदी पर बने दो बांधों के परिणामस्वरुप बनी थी। मानसून के दौरान इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। इस झील के आस-पास स्थित घास के मैदान और हरियाली बहुत संदुर लगती है।

अंबाझरी झील 

यह झील नागपुर मे स्थित है, वैस सभी वाकिफ है नागपुर के संतरे दुनिया भर में फेमस है। हालांकि, अंबाझरी झील भी इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। बता दे कि, यह नागपुर की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास स्थित है, जिसे देखने के लिए हर दिन हजारो पर्यटक आते हैं। नागपुर में 11 झीलें और भी स्थित हैं लेकिन यह सबसे बड़ी झील मानी जाती है। यहां पर काफी शांत वातावरण और हरियाली सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। गर्मियों के समय में यहां कापी पर्यटक घूमने आते हैं।

लोनार झील

लोनर झील विश्व प्रसिद्ध झील है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित इस झील को काफी प्राचीन माना जाता है। दरअसल, इस झील के बारे में माना जाता है कि यह उल्का पिंड के धरती से टकराने की वजह से बनी है। यह झील ऐसी है कि जो हर समय अपना रंग बदलती रहती है। कभी गुलाबी तो कभी नीले रंग में दिखाई देती है। यहां पर पहाड़ और घास के मैदान खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसलिए, यहां हर समय पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़