Travel Tips: हनीमून के लिए परफेक्ट हैं मुंबई की ये फेमस जगहें, दिल में बस जाएंगे खास लम्हे

mahabaleshwar
Prabhasakshi

ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह हनीमून प्लान करना चाहते हैं, जहां पर स्वादिष्ट भोजन, होटल के आसपास आकर्षक पर्यटन स्थल और बजट में ट्रिप की व्यवस्था हो जाए। तो आप मुंबई में हनीमून प्लान बना सकते हैं।

कई कपल्स हनीमून के लिए हिल स्टेशन जैसे कुल्लू मनाली, केरल, जम्मू-कश्मीर आदि डेस्टिनेशन बेस्ट मानते हैं। लेकिन इन जगहों पर सर्दियों के मौसम में काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह हनीमून प्लान करना चाहते हैं, जहां पर स्वादिष्ट भोजन, होटल के आसपास आकर्षक पर्यटन स्थल और बजट में ट्रिप की व्यवस्था हो जाए। तो आप हनीमून प्लान मुंबई में बना सकते हैं। आपके पार्टनर को भी यह जगह बेहद पसंद आएगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मुंबई-पुणे में स्थित फेमस प्लेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खड़कवासला झीलें

पुणे से सिर्फ 15 किमी दूर खड़कवासला स्थित है। यहां पर आप झरनों का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। बता दें कि पार्टनर के साथ इस जगह पर झरने का शोर आपको एक अलग सुकून का एहसास करवाएगा। ऐसे में आप अपनी जिंदगी की शुरूआत इस खूबसूरत जगह से कर सकते हैं। खड़कवासला के पास ही सिंहगढ़ किला भी है। साथ ही यहां पर आपको बजट में कई रिसॉर्ट और होटल मिल जाएंगे। वहीं यहां के स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेना न भूलें। 

इसे भी पढ़ें: Best Hill Station: रायता हिल्स की खूबसूरत वादियां देख छूमंतर हो जाएगी थकान, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

लवासा

पुणे से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित लवासा एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। लवासा आने के बाद आपको विदेश आने का एहसास होगा। बता दें कि यह शहर इटली की तर्ज पर बना है। साथ ही आप यहां पर बेहद कम बजट में रुकने की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके अलावा यह जगह एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर कई तरह के कार्यक्रम और यात्राएं होती रहती हैं। 

महाबलेश्वर

आम लोगों के लिए महाबलेश्वर एक फेमस लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। यह मुंबई-पूणे से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कपल्स कम से कम एक बार दोनों शहरों से यहां जरूर आते हैं। महाबलेश्वर एक बेस्ट डेस्टिनेशन साबित होगी। आपको बता दें कि यहां जाने के बाद आप शिमला-मनाली के नजारे भूल जाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़