विदेश क्यों जाना? भारत के इस गांव में मिलता है Venice जैसा मजा, देखें Kerala का ये Hidden Gem

 Veliyanad Kerala
unsplash

अगर आप भारत में वेनिस का अनुभव करना चाहते हैं तो केरल के अलप्पुझा का वेलियानाड गांव एक आदर्श विकल्प है, जो अपने बैकवॉटर और नहरों के लिए प्रसिद्ध है। इस गाइड में जानें यहां पहुंचने का तरीका, हाउसबोट स्टे की जानकारी और घूमने के लिए सबसे अच्छे मौसम के बारे में।

भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां पर घूमने-फिरने केलिए कई सारी जगहें। घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए नई-नई जगहों को खोजते रहते हैं। विदेश घूमने का भी सपना हर किसी का होता है। लेकिन, यहां जाने के लिए हर किसी की बात नहीं होती है। सही प्लानिंग के साथ आपको बजट का भी ध्यान होता है। पासपोर्ट और वीजा की जरुरत होता है। अक्सर लोगों का सपना होता है कि अमरेका, इटली, पेरिस या स्विट्जरलैंड जाने का।  

इस लेख में हम आपको बताएंगे भारत में ही  Venice जैसा माहौल। यहां एकदम  Venice  जैसी फिलिंग आती है। आइए आपको इस जगह के बारे में बताते हैं।

भारत में कहां है ये गांव?

इस लेख में हम आपको वेलियानाड के बारे में बता रहे हैं। ये केरल के अलप्पुझा जिले में कुट्टनाड क्षेत्र में स्थित है। असल में ये इलाका अपने  बैकवॉटर (पानी के रास्तों) के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर जमीन समुद्र तल से नीचे भी पाई जाती है, इसलिए यहां पानी चारों तरफ देखने को मिलता है और सुंदर नजारा देखने को मिलता है।

इसे क्यों कहा जाता है भारत का वेनिस?

इस गांव की पहचान इसकी चारों ओर फैली जलधाराओं से होती है। यहां आम सड़कों की बजाय नहरें और पानी से भरे रास्ते नजर आते हैं, जिनके जरिए लोग नाव से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचते हैं। गांव के घरों के किनारे बहता पानी इसकी सुंदरता को और भी आकर्षक बना देता है। प्राकृतिक खूबसूरती और अनोखी बनावट के कारण इस जगह को “भारत का वेनिस” भी कहा जाता है।

यहां पर आप क्या-क्या कर सकती हैं?

 - बैकवॉटर बोटिंग का मजा

 - हाउसबोट का कमाल का एक्सपीरियंस

 - नेचर फोटोग्राफी

 - गांव की लाइफ को करीब देखने को मिलता है। 

घूमने का सही समय क्या है?

यहां पर घूमने के लिए सबसे बढ़िया समय अक्तूबर से मार्च तक माना जाता है। इस समय मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। लेकिन ये पीक टाइम होता है। ऑफ सीजन यानी के मई-जून में यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है, यह समय भी सबसे अच्छा होता है।

कैसे पहुंचे?

यहां पर जाने के लिए सबसे नजदीकी शहर अलप्पुझा है। इधर से आप टैक्सी या लोकल बोट के जरिए वेलियानाड पहुंच सकती हैं। नजदीकी रेलवे स्टेशन भी अलप्पुझा में ही है। यहां आपको कई होटल और हाउसबोट स्टे करने के लिए मिल जाएंगे। अपने बजट के अनुसार होटल और हाउसबोट ले सकते हैं।

इन टिप्स को फॉलो करें

 - जब आप बोटिंग करें तो लाइफ जैकेट जरुर पहनें।

 - धूप से बचने के लिए टोपी और सनस्क्रीन रखें।

 - पानी के पास सावधानी जरुर बरतें, खासकर बच्चों के साथ।

 - लोकल नियमों का पालन करें।

 - साफ-सफाई का ध्यान जरुर रखें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़