Goa जाने का सपना होगा साकार! IRCTC लाया Budget Tour Package, जानें कितना आएगा खर्च

IRCTC ने गोवा घूमने के लिए 'तिरुनेलवेली-गोवा चार्टर कोच टूर' नाम से एक किफायती पैकेज लॉन्च किया है, जो 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज में 3AC ट्रेन टिकट, 3-स्टार होटल, भोजन और घूमने के लिए कैब शामिल है, जिसकी शुरुआती कीमत 26,300 रुपये प्रति व्यक्ति है।
आजकल लोगों में घूमने का शौक काफी बढ़ गया है। घूमने के लिए कहीं न कहां ट्रिप पर जाते ही रहते हैं। किसी को पहाड़ घूमना पसंद होता है तो किसी को बीच पर चिल करने का शौक होता है। इस बीच, IRCTC यात्रियों के लिए धांसू ऑफर लेकर आया है, अब आप काफी कम बजट में गोवा का टूर कर सकते हैं। हालिए में IRCTC ने गोवा का टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आपको कम खर्च में गोवा की पूरी ट्रिप एंजॉय कर सकती हैं। इस पैकेज में आपको ट्रैवल, होटल और खाने की सुविधा मिलेगी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
ये है IRCTC का गोवा टूर पैकेज
जानकारी के लिए बता दें कि IRCTC समय-समय पर किफायती यात्रियों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक टूर पैकेज पेश करता रहता है। इसी क्रम में इस बार कंपनी ने गोवा घूमने के इच्छुक लोगों के लिए एक नया पैकेज पेश किया है, जिसे TIRUNELVELI–GOA CHARTER COACH TOUR नाम दिया गया है।
कहां से होगी इस पैकेज की शुरुआत?
-तिरुनेलवेली
-विरुधुनगर
-मदुरै
-डिंडीगुल
-करूर
-धर्मपुरी
कितना आएगा खर्च?
- अकेले यात्रा करने पर फीस 34,800 रुपये से शुरुआत होगी।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर 27,100 रुपये प्रति व्यक्ति फीस होगी।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर 26,300 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा।
- बच्चों के लिए- 21,800 रुपये रखा गया है।
ये भी पढ़ें: Goa के Beaches पर करें चिल! IRCTC लाया हर Weekend यह शानदार Tour Package
कितने दिन की होगी ट्रिप?
यह पूरा पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। सबसे खास बात तो यह है कि इस ट्रिप में आपको यह सुविधाएं मिलेगी।
- आने-जाने के लिए 3AC ट्रेन टिकट
- गोवा घूमने के लिए एसी कैब
- रहने के लिए 3-स्टार होटल मिलेगा
- ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा
अगर आप ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर घर बैठे बुकिंग कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सीटें लिमिटेड होती है, इसलिए बिना देर किए आज ही बुकिंग कर लें।
अन्य न्यूज़















