IRCTC का तोहफा: कम बजट में करें Ayodhya, Kashi और Ganga Sagar की दिव्य यात्रा, जानें पूरा Tour Package

आईआरसीटीसी ने 'पुरी गंगासागर दिव्य काशी यात्रा' टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो पुणे और महाराष्ट्र के कई शहरों से शुरू होगा, जिसमें यात्रियों को 12 दिनों में अयोध्या, काशी, गंगासागर और पुरी के दर्शन कराए जाएंगे। इस किफायती पैकेज में ट्रेन यात्रा, भोजन, स्थानीय परिवहन और बीमा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।
भारतीय रेलवे ने धार्मिक टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकेज में आपको लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। बता दें कि, पैकेज की शुरुआत कई शहरों से हो रही है। अलग-अलग जगहों से लोग इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। IRCTC ने इस पैकेज में अयोध्या काशी के अलावा कई शहरों में भी घुमाएगा। इस पैकेज की खास बात यह है कि इसकी फीस भी अधिक नहीं है। लेकिन इस यात्रा पर जाने के लिए आपको ऑफिस से लंबी छुट्टी लेनी होगी। यह पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में पैकेज के बारे में बताएंगे।
पैकेज से जुड़ी जानकारी
- आईआरसीटीसी के इस तीर्थ पैकेज की शुरुआत पुणे, लोनावाला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव जंक्शन, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर से हो रही है। जिसका सीधा मतलब है कि आप इन सभी स्टेशन से यात्रा की शुरुआत कर सकती हैं।
- इस पैकेज में आपको पुणे, पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या घूमने का मौका मिलेगा।
- यह पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है।
- आपको बता दें कि,7 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है, इस पैकेज के जरिए से आप एक ही बार में सफर कर पाएंगे।
-इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम PURI GANGASAGAR DIVYA KASHI YATRA EX PUNE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी डिटेल्स को जान सकते हैं।
कितनी पैकेज फीस है?
- अगर आप स्लीपर कोच में सफर करती हैं तो पैकेज फीस 19660 रुपये है।
- यदि 3AC कोच में सफर करने पर पैकेज फीस 34860 रुपये है।
- 2AC कोच में सफर करने पर पूरे पैकेज का प्राइस 46020 रुपये है।
- इस फीस में आपको ट्रेन की आने-जीने की टिकट के साथ-साथ कई सुविधाएं मिलेंगी।
पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
- ट्रेन में वेज खाना मिलेगा।
- जितने भी दर्शनीय स्थल हैं, वहां पर जाने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- यात्रियों के लिए यात्रा बीमा भी दिया जाएगा।
-ट्रेन में सुरक्षा मिलेगी।
- सभी टैक्स इस पैकेज में शामिल है।
- पैकेज में अन्य खाने का खर्च भी शामिल है।
- यह टूर पैकेज आपकी ट्रिप को बेहद आसान बना देगा।
अन्य न्यूज़















