Romantic Places: मार्च में इन शानदार और हसीन जगहों को बनाएं रोमांटिक डेस्टिनेशन, बिताएं सुकून के पल

आप देश में कई हसीन और रोमांटिक जगहों पर घूम सकते हैं। ऐसे में आप भी मार्च महीने में अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश की शानदार और रोमांटिक डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
हैवलॉक द्वीप
मार्च के महीने में आप अपने पार्टनर के साथ किसी हसीन और शांत जगह पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप हैवलॉक द्वीप जाना चाहिए। हैवलॉक द्वीप को लोग स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाता है। यह द्वीप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का हिस्सा है। यह द्वीप अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Parasnath Mountain: मानसून में अपने चरम पर होती है पारसनाथ पहाड़ी की खूबसूरती, प्रकृति प्रेमियों के लिए है जन्नत
यह द्वीप हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। यहां पर सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी हनीमून के लिए पहुंचते हैं। यहां पर आप रिसॉर्ट और विला स्टे करके हसीन शाम गुजार सकते हैं। यहां पर सनसेट और सनराइज के लुभावने दृश्य देख सकते हैं।
श्रीनगर
धरती के स्वर्ग नाम से पूरे विश्व में फेमस श्रीनगर किसी रोमांटिक और हसीन डेस्टिनेशन से कम नहीं है। यह एक ऐसी जगह है कि यहां पर सिर्फ मार्च महीने में ही नहीं बल्कि साल के हर महीनों कपल्स घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप कई एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी पहुंच सकते हैं।
अल्पाइन के पहाड़, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने श्रीनगर की खूबसूरत को बढ़ाने का काम करता है। श्रीनगर में आप पार्टनर के साथ डल झील में हसीन और यादगार नाव की सवारी कर सकते हैं। यहां पर आप मानसबल झील, शालीमार बाग, निगीन झील और निशात बाग जैसी रोमांटिक जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
मुन्नार
मार्च के महीने में कपल्स दक्षिण भारत के कई रोमांटिक जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। देश में कई ऐसे शानदार और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जहां पर कपल्स घूमने का सपना देखते हैं। दक्षिण भारत में मुन्नार एक ऐसी जगह होती है, जहां पर कई कपल्स घूमने जाना चाहते हैं।
मुन्नार केरल का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिता सकते हैं। मुन्नार में आप अपने पार्टनर के साथ आनामुडी चोटी, अट्टुकड़ वॉटरफॉल और पोथनमेडु व्यू पॉइंट जैसी रोमांटिक जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर कुछ एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
गोवा
अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपको गोवा पहुंचना चाहिए। गोवा भले ही एक छोटा सा राज्य है, लेकिन यहां के समुद्र तटों पर नाइटलाइफ को एंज्वॉय कर सकते हैं।
गोवा में स्थित बटरफ्लाई बीच, बैतूल बीच, कैंडोलिम बीच, वेलसाओ बीच, काकोलेम बीच और बोगमालो बीच के किनारे हजारों कपल्स हसीन और रोमांटिक समय बिताते हैं। आप यहां पर नाइट पार्टी भी कर सकते हैं। यहां पर स्थित बार और क्लब में पार्टनर के साथ शानदार डांस कर सकते हैं।
मनाली
मार्च के महीने में आप अपने पार्टनर के साथ हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में घूमना चाहते हैं, तो आपको मनाली जाना चाहिए। मनाली एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन माना जाता है। कई कपल्स यहां पर हनीमून मनाने के लिए भी पहुंचते हैं।
मार्च के महीने में यहां का मौसम एकदम सुहावना होता है। इस मौसम में यहां पर न तो अधिक ठंड पड़ती है और न अधिक गर्मी पड़ती है। यहां पर आप सोलांग वैली के अलावा रोहतांग और अटल टनल भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। अटल टनल से आगे सिस्सू या केलांग की ओर बढ़ने पर आपको पहाड़ों पर बर्फ देखने को मिलती है। बर्फ में आप स्नो एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अन्य न्यूज़