होटलों की जगह बौद्ध मठों में छुट्टियां, खूब पसंद आ रहा Monastery Stay का नया ट्रेंड

तनाव भरी जिंदगी से दूर सुकून पाने के लिए आजकल लोगों के बीच मॉनेस्ट्री स्टे का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। महंगे होटलों के बजाय पर्यटक लद्दाख, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के बौद्ध मठों में ठहरना पसंद कर रहे हैं। यहां रहकर लोग सोशल मीडिया से दूर मेडिटेशन, योग और सात्विक जीवनशैली से मानसिक शांति प्राप्त करते हैं।
आज के समय में लोग भागदौड़ वाली जिंदगी से दूर कुछ समय सुकून पाना चाहते हैं। ऑफिस के तनाव से राहत पाने के लिए लोग अक्सर मानसिक शांति की खोज में निकाल पड़ते हैं। अगर आप भी कुछ सुकून में पल की तलाश में रहते हैं।
खासकर लोग हिल स्टेशनों का रुख करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से ट्रैवलिंग का एक नया और डिफरेंट ट्रेंड काफी चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं, मॉनेस्ट्री स्टे ट्रेंड की।
आजकल लोग महंगे होटलों और रिसॉर्ट्स में छुट्टियां बिताने के बजाय लद्दाख, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों में बने बौद्ध मठों में समय बिताना पसंद कर रहे हैं।
यहां कुछ दिन रहना सिर्फ घूमने-फिरने का तरीका नहीं है, बल्कि मन को शांत करने और खुद को बेहतर समझने का भी एक अच्छा मौका है। इसी अनुभव को मॉनेस्ट्री स्टे कहा जाता है। आइए जानते हैं कि मॉनेस्ट्री स्टे क्या होता है और आजकल लोगों के बीच इसका चलन क्यों बढ़ रहा है?
क्या है मॉनेस्ट्री स्टे और क्यों बढ़ रहा है इसका क्रेज?
बता दें कि, मॉनस्ट्री ट्रैवलिंग की दुनिया एक ऐसा रुप है, जो कि लग्जरी से ज्यादा स्पिरिचुअल पीस के लिए जाना जाता है। इस ट्रेंड के तहत पर्यटकों होटलों में रुकने के जगह देश के प्रसिद्ध बौद्ध मठों के गेस्ट हाउस या कमरों में स्टे करते हैं।
यहां पर आने वाले लोग सुबह के समय मॉर्निंग प्रेयर, मेडिटेशन, योग और मठ के भिक्षुओं के साथ ही सात्विक भोजन का आनंद ले सकते हैं। वाई-फाई और सोशल मीडिया की दुनिया से दूर यह ट्रेंड आपको अपनी आंतरिक ऊर्जा के करीब लाने का कार्य करता है।
भारत में मॉनेस्ट्री स्टे के लिए 4 सबसे खूबसूरत जगहें
यदि आप भी मानसिक शांति और प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो भारत की इन बेहतरीन जगहों पर जाएं।
- लद्दाख में हेमिस, थिकसे और डिस्कित जैसे कई प्रसिद्ध मठ हैं। इधर आप कमरों में रहकर बौद्ध दर्शन और संस्कृति को बेहद करीब से देख सकते हैं।
- सिक्किम भी आप जा सकते हैं। यहां पेलिंग का पेमायांगत्से मठ और रूमटेक मठ अपनी अद्भुत शांति और चारों तरफ फैली हरियाली के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।
- अगर आप चाहें, तो हिमाचल प्रदेश के मठों का भी रुख कर सकते हैं। धर्मशाली और मैक्लॉडगंज के बौद्ध मठों में पर्यटकों के ठहरने की शानदार व्यवस्था है, जहां आप तिब्बती संस्कृति को गहराई से जान सकते हैं।
अन्य न्यूज़














