Travel Tips: ये 5 World Famous जगहें हुईं बर्बाद, एक 'Game Of Thrones' से है जुड़ी

आज हम आपको उन फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर ओवर टूरिज्म की वजह से नुकसान हुआ है। ज्यादा संख्या में पर्यटक आने की वजह से इन जगहों की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई है।
जिन देशों और शहरों में टूरिज्म ज्यादा होता है, वहां की अर्थव्यवस्था को काफी ज्यादा फायदा मिलता है। वहीं देश-दुनिया के लोग भी उन जगहों पर जाने लगते हैं। टूरिज्म बढ़ना अच्छी बात है, लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा अच्छी चीजें नुकसान की ओर ले जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर ओवर टूरिज्म की वजह से नुकसान हुआ है। ज्यादा संख्या में पर्यटक आने की वजह से इन जगहों की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई है।
माचू पिचू
साउथ अमेरिका में एक देश पेरू है। यहां पर दुनिया का सबसे फेमस पुरातात्विक स्थलों में से एक माचू पिचू है। जोकि एंडीज पर्वत की ऊंचाई पर है। यह शहर विश्व के 7 अजूबों में शामिल है। यह जगह देश-दुनिया में इतनी ज्यादा फेमस है कि यहां पर लगातार पर्यटक की संख्या लगातार बढ़ रही थी। जिस वजह से अधिकारियों ने टूरिस्ट की संख्या में सीमा लगाई और कई नए नियम भी बनाए हैं।
इसे भी पढ़ें: Summer Vacation में बर्फ का दीदार! भारत के 5 Best Adventure Spots हैं जन्नत, बनाएं ट्रिप का प्लान
डबरोवनिक, क्रोएशिया
साउथ- ईस्टर्न यूरोप यानी बाल्कन में पानोनियन प्लेन और भूमध्य सागर के बीच बसा क्रोएशिया एक देश है। इसका डबरोवनिक शहर दुनिया भर में काफी फेमस है। यह शहर पॉपुलर टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में दिखाया गया था। जिसके बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। जिस कारण यहां की ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान हो रहा है।
गालापागोस आइलैंड ग्रुप , इक्वाडोर
साउथ अमेरिका के उत्तरी तट पर इक्वाडोर के तट से 600 मील दूर यह जगह प्रशांत महासागर में स्थित है। हर साल यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। जिस वजह से आइलैंड में यहां प्रजातियों के लिए गंभीर खतरा बढ़ गया है। यहां पर आपको ऐसे अनोखे पौधे और जानवर मिलेंगे, जो दुनिया में कहीं नहीं पाए जाते हैं। लेकिन अब यहां पर पर्यटकों के लिए कई नियम बनाए गए हैं।
पेट्रा, जॉर्डन
यूनेस्को ने पेट्रा को 'मानव सांस्कृतिक विरासत की सबसे कीमती सांस्कृतिक संपत्तियों' में से एक माना है। यह जॉर्डन का सबसे ज्याका देखा जाने वाला टूरिस्ट प्लेस है। बलुआ पत्थरों के कारण इ इसको 'रोज सिटी' भी कहा जाता है। यह शहर दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। लेकिन ज्यादा टूरिस्ट के आने की वजह से यह जगह खराब हो रही थी और टूरिस्ट की वजह से यहां कूड़ा-कचरा बढ़ गया है।
लैस्कॉक्स, फ्रांस
यह जगह दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के डोरडॉग्ने क्षेत्र में मोंटिग्नाक गाँव में स्थित हैं। हालांकि अब जनता के लिए यह गुफाएं खुली नहीं है। इस गुफा कुछ ऐसे चित्र हैं, जो करीब 2000 साल पुराने बताए जाते हैं। ज्यादा संख्या में पर्यटकों के आने की वजह से गुफाएं में बने चित्रों की गुणवत्ता में गिरावट आ रही थी। जिस कारण साल 1963 में इसको बंद कर दिया गया था।
अन्य न्यूज़














