डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये हैं बेस्ट स्थल, शादी और हनीमून साथ-साथ

These are the best places for Destination Wedding
रेनू तिवारी । Jun 6 2018 5:03PM

डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हम आपको आज बताएंगे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहों के बारे में जहां शादी की याद बेहद खूबसूरत बन जाएंगी।

शादी दो लोगों के साथ साथ दो परिवारों का भी मिलन होता है। हर कोई अपनी शादी के हर लम्हे को यादगार बनाना चहता है। डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हम आपको आज बताएंगे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहों के बारे में जहां शादी की याद बेहद खूबसूरत बन जाएंगी।

राजस्थान 

अगर आप शाही अंदाज में शादी करना चाहते हैं तो राजस्थान से बेस्ट और कुछ भी नहीं। यहां आपको हवेली से लेकर रॉयल प्लेस तक, सब कुछ किराए पर मिल जाएगा। उदयपुर, जयपुर, बीकानेर में कई वेडिंग वेन्यूज हैं जैसे देवीगढ़ या सिटी पैलेस कांप्लेक्स। इसके अलावा जयपुर में जल महल पैलेस का रुख कर सकते हैं। जोधपुर भी जा सकते हैं। रनबांका पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट जा सकते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप

अंडमान और निकोबार एक बेहद ही खूबसूरत जगह हैं जहा चारों तरफ समुद्र है। और ये नजारा देखकर ऐसा लगता है कि नीली चादर बिछी हो। पहले इस जगह लोग हनीमून के लिए आते थे लेकिन अब ये डेस्टिनेशन वेडिंग का भी केंद्र बनता जा रहा है। यहां सफेद रेत से भरे बीच और उनके आसपास बने प्राइवेट रिसोर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त जगह हैं। यहां ग्रीनरी काफी ज्यादा है। इसलिए यह प्राकृतिक तौर पर काफी मनमोहक लगता है। रोस आईलैंड या हेवलॉक यहां सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

गोवा

डेस्टिनेशन वेडिंग का ड्रीम देखने वालों के लिए गोवा बेस्ट लोकेशन है, यहां हर साल काफी लोग डेस्टिनेशन वेडिंग का ड्रीम पूरा करते हैं। गोवा में beach wedding से लेकर sunset wedding तक के ऑप्शन मौजूद हैं। आप इनमें से कोई भी ऑप्शन अपने लिए चुन सकती हैं। अगर आपने भी गोवा को अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुन लिया है तो आप वेडिंग प्लानर की मदद ले सकती हैं क्योंकि beach wedding के लिए गोवा सरकार की अनुमति चाहिए होती है और इस काम को वेडिंग प्लानर आसान बना देते हैं। 

केरल

केरल बहुत ही खूबसूरत है, यहां आपको डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए beaches से लेकर कई खूबसूरत resorts तक बेहतर ऑप्शन मिल जाएंगे। कई resorts तो वेडिंग प्लाननर की सुविधा भी देते हैं। यहां बहुत लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं जिस कारण यहां शादी को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए कई नए तरीके आजमाए जाने लगे हैं जैसे एलीफेंट थीम वेडिंग। इसमें दूल्हा हाथी पर सवार होकर शादी की लोकेशन तक पहुंचता है। यहां पर कई डेस्टिनेशन वेडिंग में खाना पत्तों पर भी परोसा जाता है। 

लवासा

पुणे के पास स्थित लवासा ऐसा हिल स्टेशन है जो इटली की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां झरने, पहाड़, झील और आकर्षक प्राकृतिक नजारे हैं। शहर की भीड़भाड़ से दूर यह लोगों को खूब पसंद आता है। यहां कई ऐसे होटल हैं जो डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन करते हैं।

-रेनू तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़