Post-Festive Weekend: त्योहारों की थकान मिटाएं, इन 3 शांत जगहों पर पाएं अद्भुत सुकून

Post-Festive Weekend
Unsplash

त्योहारों के बाद की थकान और अशांत मन को शांत करने के लिए यह लेख पोस्ट-फेस्टिव वीकेंड पर घूमने के लिए 3 शांत जगहों की सलाह देता है। ऊटी, नैनीताल और ऋषिकेश जैसे ये स्थल प्रकृति, रोमांच और आध्यात्मिक सुकून का अनूठा मिश्रण पेश करते हैं, जो कम बजट में भी मन को ताज़गी और आनंद से भर देंगे।

त्योहार के बाद थकान काफी हो जाती है। ऊपर से मन भी अशांत हो जाता है। अगर आप भी खुद को रिलैक्स करना चाहते हैं, तो आप त्योहार के बाद वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मन को शांत करने और सुकून वाली जगहों की तलाश है, तो आप इन 3 जगहों पर जरुर जाएं। यहां जाकर आप थकान और चिंता सब भूल जाएंगे और शरीर को भी रिलैक्स पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोस्ट-फेस्टिव वीकेंड ट्रिप प्लान के लिए कुछ सुकून वाली जगहों के बारे में बताएंगे। 

ऊटी, तमिलनाडु

अगर आप दक्षिण भारत की तरफ जाना चाहते हैं, तो साउथ की सबसे बेस्ट जगह ऊटी जा सकते हैं। यहां पर चाय बगान काफी सुंदर देखने को मिलेंगे। इस मौसम में यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप कम बजट में यहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। नीलगिरी का रत्न कहा जाता है ऊटी, यहां पर पर्यटको की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। हरियाली और खूबसूरत झीलों के देख सकते हैं। इस मौसम ऊटी की हवा ताजी और ठंडी होती है, जो दिल और दिमाग दोनों का ताजगी से भर देती है।

नैनीताल, उत्तराखंड

शांति और सुकून वाली जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आप नैनीताल घूमने जरुर जाएं। यहां की खूबसूरत झील, हरियाली और पहाड़ी रास्तों के लिए फेमस माना जाता है। आप यहां पर झील किनारे घंटों बैठ सकते है और बोट राइडिंग का मजा भी ले सकते हैं। झील के पास नैचुरल वॉक करना और घोड़े की सवारी करना आपकी ट्रिप को शानदार बना देगा। यहां पर खूबसूरत झरनों का मजा ले सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ मनाएं ट्रिप।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

देश की सबसे शांत और सुकून वाली जगह है ऋषिकेश है। यहां पर कितनी भीड़ क्यों न हो, जब आप गंगा किनारे बैठेंगे को सुकून ही पाएंगे। आप कम बजट में ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बोट राइडिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यहा पर आप गंगा आरती लाइव देख सकते हैं। ऋषिकेश में कई फेमस जगहें जहां आप जा सकते हैं जैसे कि परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी घाट और नीलकंठ मंदिर देखने जा सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़