Coorg की खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह

Coorg
Creative Commons licenses

कर्नाटक राज्य के कुर्ग को अपनी हसीन वादियों, कॉफी, चाय और घने जंगलों के लिए जाता है। अगर आप भी इस गर्मी कुर्ग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन जगहों को मिस नहीं करना चाहिए। यहां की हरी-भरी घाटियां, शांत वातावरण आपके मन को मंत्रमुग्ध कर देगा।

भारत के कर्नाटक राज्य में कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडगु पर्यटन स्थल मौजूद है। कुर्ग हिल्स स्टेशन को खूबसूरत वादियों के लिए काफी फेमस है। इस जगह की खूबसूरती का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस जगह को 'कर्नाटक का कश्मीर' कहा जाता है। बता दें कि प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर कुर्ग स्थित है। इसके अलावा यह जगह चाय, कॉफी, घने जंगलो के लिए भी काफी फेमस है। ऐसे में अगर आप भी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए कोआ ठंडी जगह तलाश कर रहे हैं तो आप कुर्ग की इन जगहों पर घूम सकते हैं। 

कुर्ग का एबी फॉल्स

एबी फॉल्स 70 फीट की ऊंचाई से नीचे की ओर स्थित है। यह जगह वाकई में देखने लायक है। अंग्रेजों के शासन काल में इस स्थान को जेसी फॉल्स कहा जाता था। अंग्रेजों के समय में यहां के ब्रिटिश पादरी ने अपनी बेटी की याद में इस स्थान का नाम जेसी फॉल्स रखा था। यहां पर आपको हरे-भरे कॉफी और मसालों के बागानों के बीच झरने की खूबसूरती देखने को मिलेगी। गर्मी के मौसम में आप यहां पर खुद को प्रकृति के पास पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Cloud End Mussoorie: मसूरी में बादलों के बीच छिपा है ये खूबसूरत व्यू प्वॉइंट, देखते ही रह जाएंगे यहां के नजारे

मंडलपट्टी व्यूपॉइंट, कूर्ग

मंडलपट्टी व्यूपॉइंट यानी की बादलों का बाजार, यह करीब 4050 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मंडलपट्टी व्यूपॉइंट पुष्पगिरी रिजर्व फ़ॉरेस्ट का हिस्सा है। पहाड़ी की चोटी से आप इस क्षेत्र के अद्भुत नजारों को देख सकते हैं। बता दें कि इस व्यूप्वाइंट तक पहुंचने के लिए आप दो रूट ले सकते हैं। जिनमें पहला एबी फॉल्स जंक्शन है और दूसरा मक्कंदुरु के जरिए। यहां की खूबसूरती देख आपका दिल मंत्रमुग्ध हो जाएगा। 

कूर्ग का नामद्रोलिंग मठ

नामद्रोलिंग मठ कूर्ग हिल स्टेशन से लगभग 34 किलोमीटर दूर स्थित है। इसको स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। यह मठ पर्यटकों की आस्था का केंद्र है। बता दें कि यह मठ तिब्बती बौद्ध धर्म संबंधित स्कूलों का सबसे बड़ा शैक्षणिक केंद्र माना जाता है। इसके अलावा 3 मंजिला नामद्रोलिंग मठ 5000 से अधिक भिक्षुओं और ननों का घर है। यह मठ भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को बनाए रखने के लिए समर्पित है। ऐसे में अगर आप कुर्ग आते हैं तो स्वर्ण मंदिर का भी भ्रमण कर सकते हैं। 

पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण

अगर आप भी ऐनिमल लवर हैं, या आपको पशु-पक्षियों को देखने का शौक है तो तो पुष्पगिरी वन्यजीव अभयारण्य आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां पर आप नीलगिरी फ्लाईकैचर, ग्रे हॉर्नबिल और ग्रे-ब्रेस्टेड लाफिंग थ्रश कई लुप्त और दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। इस अभ्यारण्य में एशियाई हाथी, चित्तीदार हिरण जैसे कई विदेशी जानवर भी पाए जाते हैं। 

ब्रह्मगिरि शिखर

अगर आप ट्रेकिंग और एडवेंचर के शौकीन हैं तो ब्रह्मगिरि शिखर आपके लिए बेस्ट जगह है। बता दें कि इसको पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटी कहा जाता है। यहां पर आप ट्रेकिंग के अलावा सनराइज,  पक्षी और कैंपिंग स्‍पॉट्स आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़