UP में आ गए एलियन! आसमान में नजर आया लाइट्स का झुंड, जानिए सच्चाई

। उत्तर प्रदेश क्षेत्र में 12 सितंबर की शाम को लोग थोड़े हैरान रह गए जब आसमान में चमकीली रोशनी की एक स्ट्रिंग देखी गई। कई लोगों ने तो इस रंगीन रोशनी का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में कैप्चर कर लिया।
एलियंस शब्द सुनते ही हमारा दिमाग एक ऐसे जीव की कल्पना करने लग जाता है जो मानवता से ज्यादा विकसित है। दुनिया में एलियंस को लेकर चर्चाएं तो लगातार होती रहती है। वहीं कभी कभार तो इसकी मौजूदगी को लेकर दावे भी किए जाते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि एलियंस धरती पर चुपके से आकर चले भी जाते हैं और अपने पीछे कई तरह के निशान छोड़ जाते हैं। लेकिन एलियन और यूएफओ से जुड़ा एक ऐसा ही दावा इन दिनों उत्तर प्रदेश में किया गया। उत्तर प्रदेश क्षेत्र में 12 सितंबर की शाम को लोग थोड़े हैरान रह गए जब आसमान में चमकीली रोशनी की एक स्ट्रिंग देखी गई। कई लोगों ने तो इस रंगीन रोशनी का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में कैप्चर कर लिया।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश देश का शीर्ष दूध उत्पादक, 2024 तक राज्य में नौ नए डेयरी संयंत्र होंगे: आदित्यनाथ
यूपी के लखनऊ जिले के मलिहाबाद के स्थानीय लोगों ने एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखी। उन्होंने शाम के समय आसमान में अजीबोगरीब रहस्यमयी रोशनी देखी। जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। किसी को लगा कि कहीं ये कोई विदेशी आक्रमण तो नहीं था। वहीं कितनों ने यूएफओ के आसमान में दिखाई देने के दावे भी किए। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो पोस्ट वायरल होने के बाद ये रहस्मयी लाइड देखते ही देखते चर्चा का विषय़ बन गई। ट्रेन की आकार की लाइट हवा में चलती देख लोग हैरान हो गए।
इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में अदालत आज सुना सकती है फैसला, वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई
क्या है सच्चाई?
डरने की जरूरत नहीं है। असल में ये कोई विचित्र रोशनी नहीं वास्तव में एलोन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा अंतरिक्ष में लॉन्च किए गए सैटेलाइट स्टारलिंक का असर था। स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी है जो पूरे विश्व में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। इस काम के लिए उन्होंने कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। आगे भी कई और सैटेलाइट भेजने की योजना है।
#UttarPradesh#viral#viralvideo
— Kaustuva R Gupta (@KaustuvaRGupta) September 12, 2022
The #bizarreline of dotted lights in the sky was witnessed by the locals in #Shravasti, #Hardoi, #Lucknow, and #Kanpur on Monday Late Night 🌃#kaustuva#BREAKING pic.twitter.com/ya1PMftLP0
अन्य न्यूज़













