इस बार भाइयों की कलाई पर बंधेगी Chandrayaan Rakhi, बाजार में खास डिमांड, Modi-Yogi वाली राखी की भी मांग

दुकानों पर चंद्रयान 3 के अलावा इसरो वाली राखियां भी है, जिन्होंने मार्केट में धूम मचाई हुई है। इन राखियों को लेकर खास तैयारी दुकानदारों ने की हुई है ताकि मांग बढ़ने पर भी उनका स्टॉक खत्म ना हो। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान 3 का क्रेज मार्केट में छाया हुआ है। इसकी राखियां भी काफी चर्चा में है।
चंद्रयान 3 की सफलता का नजारा आने वाले त्योहारों में भी दिख रहा है। चांद पर चंद्रयान 3 ने जैसे ही सफल सॉफ्ट लैंडिंग की वैसे ही हर तरफ जश्न का माहौल रहा था। अब त्योहारों के सीजन में ये जश्न का माहौल जारी है। कुछ ही दिनों में आने वाले रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए अब बाजारों में खूब रौनक होने लगी है। हमेशा की तरह बाजार में कुछ खास राखियों का भी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसमें चंद्रयान 3 राखी सबसे अधिक चर्चा में बनी हुई है।
दुकानों पर चंद्रयान 3 राखी की बेहद मांग हो रही है। यानी जो चंद्रयान 3 चांद पर इन दिनों खोज में जुटा हुआ है वो ही चंद्रयान अब पूरे देश में भाईयों की कलाइयों की शान भी बढ़ाएगा। महिलाएं भी अपने लाडले भाई के लिए चंद्रयान 3 राखी की मांग कर रही है। मार्केट में इन राखियों की मांग बेहद अधिक है। कई दुकानों पर राखियों का स्टॉक तक खत्म होने लगा है।
दुकानों पर चंद्रयान 3 के अलावा इसरो वाली राखियां भी है, जिन्होंने मार्केट में धूम मचाई हुई है। इन राखियों को लेकर खास तैयारी दुकानदारों ने की हुई है ताकि मांग बढ़ने पर भी उनका स्टॉक खत्म ना हो। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान 3 का क्रेज मार्केट में छाया हुआ है। इसकी राखियां भी काफी चर्चा में बनी हुई है।
इनकी कीमत होलसेल में 20 रुपये से 50 रुपये तक है जो रिटेल में कई गुणा अधिक दाम पर बिक रही है। इस राखी की कीमत मात्र डेढ़ सौ रुपए है। इसके अलावा कार्टून राखियां भी बेहद चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि चंद्रयान 3 का क्रेज सिर्फ बहनों में ही नहीं बल्कि भाइयों में भी है। चंद्रयान 3 की सफलता का क्रेज इन दिनों राखियों के मार्केट पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार इस बार स्टोन, कुंदन, डायमंड, रेशम की राखियों की भी मांग हो रही है।
मार्केट में मोदी और योगी राखी की भी जबरदस्त मांग हो रही है। लोग दुकानों पर मोदी के फोटो और योगी के फोटो वाली राखी की डिमांड कर रहे है। इसके अलावा गैंगस्टरों के होश उड़ाने वाले योगी के बुलडोजर की राखी का भी क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। चांदी, स्टोन, मोती जैसी राखियों के अलावा भी कई तरह की राखियां लोगों को भा रही है।
अन्य न्यूज़