खिलौने वाले ट्रैक्टर से जेसीबी खींच रहा था बच्चा,आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया वीडियो

Anand Mahindra

फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा क्यूट मिल चुके हैं। 21,000 से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बच्चे के चेहरे पर दिख रही खुशी और संतुष्टि बहुत क्यूट लग रही है।

सोशल मीडिया पर  जो वीडियोज वायरल होते हैं वह बहुत मशहूर हो जाते हैं। और अगर कहीं यह वीडियो बच्चों से जुड़ा हुआ हो तो वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं क्रिएटिव होने के  कारण ऐसे वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं। हम आज आपको ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं वह अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें बच्चा अपने खिलौने वाले ट्रैक्टर से जेसीबी को खींचने की कोशिश कर रहा है।

 दरअसल ये वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें एक छोटा लड़का अपने खिलौने वाले ट्रैक्टर से मिट्टी की सड़क पर फंसे जेसीबी को बाहर निकालने की कोशिश करते दिख रहा है। आनंद महिंद्रा के वीडियो शेयर करने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा है कि यह बच्चे के आत्मविश्वास का निर्माण करने का एक शानदार तरीका है, लेकिन अगर आप में से कोई इसे हमारे महिंद्रा ट्रैक्टर के खिलौने के साथ आजमाता है तो कृपया याद रखें कि यह माता-पिता की देखरेख में पूरी सावधानी के साथ करें।

 फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा क्यूट मिल चुके हैं। 21,000 से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बच्चे के चेहरे पर दिख रही खुशी और संतुष्टि बहुत  क्यूट लग रही है। एक दूसरे यूजर ने इस वीडियो को बहुत प्रेरणादायक बताया। वीडियो को देखकर लगता है कि बच्चे ने इसे काफी इंजॉय किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़