Chinese New Year 2026: आ रहा है 'Fire Horse' का साल, जानें क्यों लाएगा ये बड़े बदलाव और नई ऊर्जा

Chinese New Year 2026
Envato
एकता । Feb 16 2026 12:16PM

चीनी नया साल 2026, जो 17 फरवरी से शुरू हो रहा है, ज्योतिष के अनुसार 'फायर हॉर्स' का साल होगा। यह वर्ष नई ऊर्जा, बड़े बदलावों और साहसी निर्णय लेने का संकेत देता है, जो व्यक्तिगत और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रगति ला सकता है।

चीनी नया साल 17 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार, यह साल घोड़े का साल होगा, और खास तौर पर इसे फायर हॉर्स का साल कहा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि यह साल नई ऊर्जा, हिम्मत और बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। यह समय पुराने ढर्रों को छोड़कर कुछ नया और साहसी करने का है।

घोड़े का साल क्या होता है?

चीनी ज्योतिष में 12 जानवरों का एक चक्र होता है, जिसमें चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर शामिल हैं। हर साल एक खास जानवर के गुणों से जुड़ा होता है। साल 2025 सांप का साल था, जिसके खत्म होने के बाद अब 17 फरवरी, 2026 से घोड़े का साल शुरू होगा।

चीनी संस्कृति में घोड़ा आजादी, जोश और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस साल में पैदा होने वाले लोग आमतौर पर बहुत ऊर्जावान और निडर होते हैं, जिन्हें घूमना-फिरना और अपनी मर्जी से जीना पसंद होता है। अगर आपका जन्म 1954, 1966, 1978, 1990, 2002 या 2014 में हुआ है, तो आप इस राशि से जुड़े हैं।

2026 'फायर हॉर्स' क्यों है?

चीनी ज्योतिष में 12 जानवरों के साथ 5 तत्व (लकड़ी, आग, पृथ्वी, धातु और पानी) भी जुड़े होते हैं। यह पूरा चक्र 60 साल में एक बार दोहराया जाता है। पिछला घोड़े का साल (2014) 'लकड़ी' के तत्व से जुड़ा था, लेकिन 2026 में घोड़े का मेल 'आग' तत्व से हो रहा है। इसीलिए इसे 'फायर हॉर्स' कहा जा रहा है।

'आग' का मतलब जुनून, तेजी और बदलाव है। जब घोड़े की फुर्ती और आग की ताकत एक साथ मिलती है, तो ज्योतिषियों के अनुसार यह बड़े फैसलों और तरक्की का साल बन जाता है। पिछले साल की शांति और सोच-विचार के बाद, अब समय तेजी से आगे बढ़ने और अपने सपनों को सच करने का है। यह साल हमें हिम्मत दिखाने और कुछ बड़ा हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़