दीवारों पर छलांग लगाने से लेकर मेट्रो में यात्रियों के साथ सफर करने तक, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे बंदरों के वीडियो

monkey travelling in delhi metro viral video

एक बंदर मेट्रो में सीट पर बैठकर सफर करता नजर आया। दरअसल बंदर अक्षरधाम स्टेशन से मेट्रो में घुस गया और 3 से 4 मिनट तक घूमता रहा। शनिवार की शाम 4.45 मिनट पर यमुना बैंक से आईपी एक्सटेशन तक बंदर ने मेट्रो के सफर का आनंद उठाया।

बंदरों की शरारतें इंसान के छोटे बच्चों की तरह होती हैं। बिल्डिंगों पर चढ़ने से लेकर स्वीमिंग पूल में तैरने से तक सोशल मीडिया पर आए दिन बंदरों इन शरारतों के फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं लेकिन क्या आपने कभी इंसानों के साथ किसी बंदर को मेट्रो में सफर करते देखा है? आपका जवाब नहीं होगा। अब ऐसा ही कुछ रविवार को दिल्ली मेट्रो में देखने को मिला। जब एक बंदर मेट्रो में सीट पर बैठकर सफर करता नजर आया। दरअसल बंदर अक्षरधाम स्टेशन से मेट्रो में घुस गया और 3 से 4 मिनट तक घूमता रहा। शनिवार की शाम 4.45 मिनट पर यमुना बैंक से आईपी एक्सटेशन तक बंदर ने मेट्रो के सफर का आनंद उठाया। 

यात्रियों के साथ बैठकर किया सफर

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ नजर आया तो कभी यात्रियों के साथ बैठकर सफर करता दिखाई दिया। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान बंदर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। रविवार को अपलोड किए जाने के बाद दो मिनट में ही इस वीडियो को 1500 से ज्यादा बार देखा जा चुका था। 

डीएमआरसी ने मांगी कोच की जानकारी

वीडियो में एक व्यक्ति यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का नाम लेता हुआ भी नजर आ रहा है। वीडियो अपलोड होने के तुरंत बाद तो डीएमआरसी इसकी पुष्टि नहीं कर पाया लेकिन कुछ समय बाद अधिकारियों ने कोच की जानकारी देने को कहा।  डीएमआरसी ने बताया कि वो वन विभाग के साथ संपर्क कर मेंट्रो परिसर में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर रहा है।  इंटरनेट पर आपको बंदरों के इस तरह के हजारों वीडियो मिल जाएंगे जो एक सेकेंड के लिए आपके चेहरे पर मुस्कान जरुर ला देंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़