Indian Air Force Day 2025: हर साल 08 अक्तूबर को मनाया जाता है इंडियन एयर फोर्स डे, जानिए इतिहास और महत्व

Indian Air Force Day 2025
Creative Commons licenses/Wikimedia Commons

हर साल 08 अक्तूबर को देश भर में भारतीय वायु सेना स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार भारत अपना 93वां इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन भारतीय सेना की तरफ से देश भर के वायु स्टेशनों से लड़ाकू विमानों द्वारा करतब दिखाया जाता है।

हर साल 08 अक्तूबर को देश भर में भारतीय वायु सेना स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार भारत अपना 93वां इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन का महत्व देश की वायुसेना के पराक्रम, त्याग और वीरता को सम्मान देने, देश की हवाई सीमा की सुरक्षा और वायु सेना के योगदान को सराहा जाता है। इस दिन भारतीय सेना की तरफ से देश भर के वायु स्टेशनों से लड़ाकू विमानों द्वारा करतब दिखाया जाता है। साथ ही भारतीय वायु सेना द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाता है।

भारतीय वायु सेना की हुई थी स्थापना

भारतीय वायुसेना की स्थापना 08 अक्तूबर 1932 को हुई थी। इसके बाद से ही हर साल 08 अक्तूबर को वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय वायु सेना का संस्थापक एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी को माना जाता है। वहीं आजादी के बाद 01 अप्रैल 1954 सुब्रोतो मुखर्जी को भारतीय वायु सेना का पहला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था।

महत्व

वायुसेना दिवस युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करने के साथ ही गर्व की भावना और राष्ट्रीय एकता को जगाने का काम करता है। भारतीय वायुसेना देश की सुरक्षा के साथ बचाव कार्य, आपदा राहत, शांति अभियानों और विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए वायुसेना दिवस के मौके पर विकास, साहसिक और गौरवशाली इतिहास को जनता के सामने लाने के लिए मनाया जाता है।

वायु सेना आदर्श वाक्य

देश में थल, जल और वायु सेनाओं का अपना एक आदर्श वाक्य है। बता दें कि भारतीय वायुसेना का वाक्य 'नभ: स्पृशं दीप्तम' है। यह आदर्श वाक्य गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। यह वाक्य महाभारत के युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र की युद्धभूमि में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश में से एक है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़