Nowruz 2023: जानिए क्या है नवरोज और कैसे किया जाता है सेलिब्रेट, गूगल ने ऐसे बनाया खास

आज यानि की 21 मार्च को गूगल अपने खास डूडल के साथ नवरोज 2023 सेलिब्रेट कर रहा है। बता दें कि आज के दिन को पारसी नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। गूगल ने इस मौके को रंगीन डूडल के साथ खास बनाया है। कई इस्लामिक देशों में 21 मार्च को नवरोज के रूप में मनाया जाता है। इसका मतलब सर्दियों के अंत से होता है। नवरोज को दुनिया भर में 300 मिलियन लोगों द्वारा मनाया जाता है।
गूगल ने ऐसे बनाया खास
बता दें कि नवरोज सर्दियों के अंत और बसंत के मौसम की शुरूआत को दिखाता है। इस मौके पर गूगल ने अपने डूडल में बसंत के फूलों-ट्यूलिप, डैफोडिल्स, जलकुंभी और ऑर्किड के साथ सजाया है। UN में नवरोज को इंटरनेशनल हॉलिडे के तौर पर मान्यता दी गई है।
क्यों मनाते हैं नवरोज
दुनिया भर में Nowruz को पारसी नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक यह 21 मार्च या उसके आसपास आता है। नवरोज की जड़ें ईरान के अलावा अन्य कई इस्लामिक देशों में भी फैली हैं। इन देशों में अधिकांस मध्य पूर्व में आते हैं।
पारसी नववर्ष
बसंत ऋतु की शुरूआत और सर्दियों के अंत को चिन्हित करने के लिए कई देशों में पारसी नववर्ष मनाया जाता है। उत्तरी गोलार्ध में नवरोज बसंत ऋतु की शुरूआत का प्रतीक है। जब सूर्य आकाशीय भूमध्य रेखा को पार करता है। तब दिन और रात एक बराबर होते हैं।
ऐसे मनाया जाता है नवरोज
पारसी नववर्ष या नवरोज को कई परंपराओं और मजेदार अनुष्ठानों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस लोग अंडों को रंगकर उन्हें सजाते हैं। साथ ही लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ दावत करते हैं और अपने रिश्तेदारों और प्रियजनों से मिलते हैं।
अन्य न्यूज़