अनजाने में सगी बहन से हो गई थी शादी, दो बच्चे होने के छह साल बाद पता चली सच्चाई, ऐसे सामने आई जानकारी

छह साल पहले एक युवक की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। इस शादी के बाद दोनों के किसी भी आम कपल की तरह दो बच्चे हुए। मगर शादी के छह साल बीतने के बाद पति-पत्नी को ऐसी जानकारी मिली, जिससे उनकी दुनिया ही बदल गई। अपनी सगी बहन के साथ ही व्यक्ति बीते छह सालों तक पति की तरह रहता रहा। व्यक्ति ने अपने साथ घटी इस जानकारी को दुनिया के सामने सोशल मीडिया पर रखा है।
दरअसल एक व्यक्ति को अपने ही शहर में रहने वाली महिला के साथ प्यार हुआ। दोनों का रिश्ता दो सालों तक चला। प्यार होने के बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बेहद अच्छी चल रही थी। इसी बीच दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही महिला की सेहत नासाज रहने लगी। डॉक्टरों से इलाज कराने के दौरान पता चला कि महिला को किडनी ट्रांसप्लांट की जरुरत है। इसके बाद महिला के लिए किडनी डोनेट करने की मांग की गई मगर परिवार में कोई मैच नहीं मिला।
इस दौरान पति ने भी अपना टेस्ट करवाया, जिसके बाद जो रिपोर्ट आई उसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए और व्यक्ति की जिंदगी ही बदल गई। दरअसल रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चला कि पति-पत्नी में मैच रेट काफी अधिक था जो कि आम नहीं है। आमतौर पर मां-बाप और बच्चों में किडनी मिलने की संभावना 50 प्रतिशत होती है मगर भाई बहन में ये संभावना 100 प्रतिशत भी हो सकती है। मगर पति-पत्नी के बीच ऐसा मामला कभी देखने को नहीं मिला है।
सच जानकर हुई हैरानी
इस मामले में शख्स को जब पता चला कि भाई बहनों के बीच ही किडनी मिलने की इतनी संभावना हो सकती है तो उसका पूरा जीवन ही बदल गया। खुशी से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रहा व्यक्ति असल में अंजाने में अपनी ही सगी बहन के साथ शादीशुदा जीवन जी रहा था।
जन्म होते ही अलग हो गए थे दोनों
उन्होंने बताया कि जब शख्स का जन्म हुआ था तो उसके कुछ ही समय बाद किसी ने उन्हें गोद ले लिया था। मगर नियमों के मुताबिक बायोलॉजिकल पेरेंट्स के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी। मगर जब पत्नी के साथ डीएनए मैच हुआ तो उसे बॉयोलॉजिकल पैरेंट्स के बारे में भी पता चला है।
अन्य न्यूज़