भारतीयों को देश में घूमने के लिए प्रोत्साहित करेगा पर्यटन मंत्रालय

ministry-of-tourism-will-encourage-indians-to-roam-the-country
[email protected] । Aug 13 2018 8:03PM

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विज्ञापन फिल्में बनाने के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय अब दुनिया भर में घूमने वाले भारतीयों को देश में ही घूमने की खातिर प्रेरित करने के लिए प्रचार वीडियो लाएगा।

नयी दिल्ली। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विज्ञापन फिल्में बनाने के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय अब दुनिया भर में घूमने वाले भारतीयों को देश में ही घूमने की खातिर प्रेरित करने के लिए प्रचार वीडियो लाएगा। पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस ने आज यह जानकारी दी। इससे पहले मंत्रालय ने पर्यटन पर्व के जरिये देश के लोगों को विदेश जाने की बजाए भारत में ही छुट्टियां बिताने के लिए लुभाने की कोशिश की थी। पिछले साल हुए कार्यक्रम में सभी राज्य सरकारों और साथ ही 18 केंद्रीय मंत्रालयों ने भी हिस्सा लिया था।

अल्फोंस ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारतीय पूरी दुनिया में घूम रहे हैं। जहां हम चाहते हैं कि वे बाहर की दुनिया देखें और चीजों का अनुभव करें, हम यह भी चाहते हैं कि वे भारत में यात्रा करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक प्रोमो तैयार कर रहे हैं जिसमें यह दिखाया जाएगा कि भारतीयों को भारत क्यों घूमना चाहिए और एक दूसरा प्रोमो भी तैयार कर रहे हैं जिसमें यह दिखाएंगे कि अप्रवासी भारतीयों को भारत क्यों आना चाहिए। भारत बाला (मशहूर निर्देशक) वीडियो बना रहे हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़