मुगल की ये रानी भारत की पहली फैशन डिजाइनर थी, इनका स्टाइल आज भी ट्रेंड में है

 Mughal queen noorjahan
Common Creatives

मुगल काल में कई रानियां बेहद दमदार व्यक्तित्व वाली थीं। जो राजकाज के कार्य में बड़ी भूमिका निभाती थी। इसके साथ ही मुगल रानी को भारत की पहली फैशन डिजाइनर भी माना जाता है। नूरजहां रानी ईरान से भारत आई थी और वह अपने साथ अनोखे रहन-सहन के नए तौर-तरीके भी लेकर आईं थीं।

मुगल काल की नूरजहां रानी ईरान से भारत आई थी और वह अपने साथ अनोखे रहन-सहन के नए तौर-तरीके भी लेकर आईं थीं। नूरजहां प्रशासक के रुप में काफी उभरी हुई थी और इसके साथ ही वह चतुर राजनीतिज्ञ और महिला अधिकारों की चैंपियन भी बनकर उभरी थी। वहीं मुगलकाल में कई रानियां बेहद दमदार व्यक्तित्व वाली थीं। क्या आप जानते हैं कि मुगल रानी को भारत की पहली फैशन डिजाइनर भी माना जाता है? नूरजहां ने अपने मुताबिक महल सजावट में कई बदलाव किए थे।

फैशन ट्रेंड शुरु किए थे

नूरजहां को भारत की पहली फैशन डिजाइनर माना जाता है। उन्होंने महल की सजावट में कई नए-नए बदलाव किए थे और भारत में उन्होंने  फैशन के कई नए ट्रेंड शुरु करने का भी क्रेडिट दिया जाता है। रंगीन रेशमी पर्दों, एम्ब्रायडरी कुशन का इस्तेमाल महल की सजावट के लिए श्रेय नूरजहां को जाता है।

नेट फैब्रिक की शुरुआत

नूरजहां रानी ने भारत में नेट के कपड़ों का इस्तेमाल आज भी होता है और इसकी शुरुआत नूरजहां ने की थी और इसे अपने साथ लेकर आईं थीं। इतना ही नहीं कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियां आज भी काफी ट्रेंड में है, सुहागिन महिलाएं कांच की चूड़ियां पहनती हैं। इसे लोकप्रिय बनाने के लिए नूरजहां को क्रेडिट जाता है।

जड़ाऊ जेवरों की शुरुआत की

मुगल रानियां के पास सोने- हीरे से जड़े महंगे जेवर होते थे, हालांकि नूरजहां ने रंगीन पत्थरों के जड़ाऊ जेवरों का इस्तेमाल शुरु किया था। आज भी भारत में स्टोन बेहद लोकप्रिय है और इसे अब मैच करके पहना जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़