राष्ट्रीय केक दिवस 2022 पर आप भी लीजिये मनपसंद केक का स्वाद

national cake day
Creative Commons licenses
कमलेश पांडे । Nov 26 2022 1:23PM

केक दिवस को मनाने की शुरूआत अमेरिका से हुई थी, लेकिन इसकी कतिपय विशेषताओं के दृष्टिगत भारत वर्ष में भी इसको मनाने की शुरुआत हो गई। आलम यह है कि आज हर खुशी के मौके पर हम केक ऑर्डर करते हैं, बर्थडे पार्टीज, वेडिंग रिसेप्शन, बेबी शॉवर्स और भी बहुत कुछ हैं।

किसी महत्वपूर्ण आयोजन पर या फिर राष्ट्रीय केक दिवस पर मनपसंद केक खरीदने, बांटने और खाने का एक रिवाज सा चल गया है। कुछ लोग तो इस दिन केक की तरह तरह की रेसिपी भी तैयार करते हैं और अपने नियर एन्ड लोगों को परोसते हैं। इसके बढ़ते महत्व के कारण ही अब प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय केक दिवस मनाया जाता है। 

वैसे तो इस दिन को मनाने की शुरूआत अमेरिका से हुई थी, लेकिन इसकी कतिपय विशेषताओं के दृष्टिगत भारत वर्ष में भी इसको मनाने की शुरुआत हो गई। आलम यह है कि आज हर खुशी के मौके पर हम केक ऑर्डर करते हैं, बर्थडे पार्टीज, वेडिंग रिसेप्शन, बेबी शॉवर्स और भी बहुत कुछ हैं। वाकई ये सब सेलिब्रेशन केक के बिना अधूरे से लगते हैं।

कहना न होगा कि केक को बहुत तरीकों से डिजाइन किया जाता है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है। वहीं, एगलेस ट्रफल केक एक ऐसा केक है जो सभी को पसंद आयेगा। नेशनल केक डे पर लोग तरह-तरह के केक के डिजाइन और स्वाद के साथ इस दिन को मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवसः धरती संरक्षण की राह तलाशती दुनिया

हमलोग प्रायः सभी सेलिब्रेशन में केक को शामिल करते ही हैं। लेकिन यदि किसी कारण वश किसी सेलिब्रेशन में केक उपलब्ध नहीं हो पाता है तो वह सेलिब्रेशन केक के बिना अधूरे से लगते हैं। केक को अंडे और अंडे के बिना दोनों तरह से बनाया जाता है। केक में अंडे, दूध, नट्स और शहद का मिश्रण इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने का काम करते हैं। 

देखा जाये तो केक का नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है। केक को बहुत तरीकों से डिजाइन किया जाता है। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है। जानकार बताते हैं कि जब पहली बार केक बनाया गया था तो बहुत ही साधारण तरीके के नट्स और शहद को शामिल करके बनाया गया था। लेकिन समय के साथ-साथ इसकी बनावट और स्वाद में भी काफी बदलाव हुआ है। 

बहरहाल, दुनिया भर में कोई भी शुभ कार्यक्रम हो, वहां केक आपको आवश्य नजर आयेगा। केक डे पर लोग तरह-तरह के केक के डिजाइन और स्वाद के साथ इस दिन को मनाते हैं। इसलिए आज हम आपको केक को खास बनाने के लिए कुछ टेस्टी केक रेसिपी बताते हैं- 

# पसंदीदा होती है मॉइस्ट चॉकलेट केक रेसिपी

यदि आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आपको नमी वाला यह चॉकलेट केक काफी पसंद आएगा। दरअसल, चॉकलेट और कॉफी के टेस्ट के साथ यह केक थोड़ा नमी वाला होता है। इसलिए इस केक को पूरे पर्फेक्शन के साथ बेक किया जाता है। बताया जाता है कि मुंह में पानी ला देने वाले इस केक को देखकर आप खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाएंगे। ये खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। चॉकलेट और कॉफी के टेस्ट के साथ यह केक थोड़ा नमी वाला होता है।

# सबकी पसंद है एगलेस ट्रफल केक रेसिपी

एगलेस ट्रफल केक एक ऐसा केक है जो सभी को पसंद आयेगा। यह सॉफ्ट स्पन्ज, क्रीम की परत और डार्क चॉकलेट से गार्निश तक के आकार में बना होता है। आप चाहे तो इस केक को बनाकर अपने दोस्तों और परिवारवालों को भी सरप्राइज दे सकते हैं। इससे वे लोग आपके मुरीद बन जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय संविधान के 73 वर्ष, नजर डालें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर

# ऐसे कीजिए केक डिजाइन

उल्लेखनीय है कि किसी भी सेलिब्रेन में आप केक को सबसे पहले पाएंगे। बर्थ डे हो, बेडिंग हो, एनिवर्सरी हो या फिर किसी बात का एचिवमेंट, हर जगह केक को सबसे पहले रखा जाता है। दरअसल, केक को लोग अपने पसंद के अनुसार आर्डर दे कर बनवाते हैं। अब ये सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है बल्कि आपको छोटे शहरों, बेकरी, केक शॉप में कस्टमाइज केक बनवाए जाने लगे हैं। 

आजकल तो केक में लोग अपने पसंद के कार्टून, कैरेक्टर, फैमिली फोटो, कपल फोटो आदि को लगवा के बनवाने लगे हैं। वर्तमान दौर में केक को उनके अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे- रोज केक, वेलबेट केक, इमोजी केक, कप केक, डिजाइनर केक आदि। इसलिए इस केक डे पर आप भी केक आर्डर कर या बना के सेलिब्रेट करें।

- कमलेश पांडेय

वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़