इस दिन सुपरमैन ने लिया था जन्म, जिनको पढ़कर-देखकर हम हुए हैं बड़े

Superman was born on this day in comics
[email protected] । Jun 30 2018 12:07PM

साल के छठे महीने का आखरी दिन यानी 30 जून आने के साथ ही हम इस वर्ष का आधा सफर पूरा कर चुके हैं। साल का 181वां दिन देश दुनिया के इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है।

नयी दिल्ली। साल के छठे महीने का आखरी दिन यानी 30 जून आने के साथ ही हम इस वर्ष का आधा सफर पूरा कर चुके हैं। साल का 181वां दिन देश दुनिया के इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। वह 1938 में 30 जून का ही दिन था जब बच्चों का सबसे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर सुपरमैन पहली बार कामिक के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया।

30 जून के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1914 : दादाभाई नौरोजी का निधन।

1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।

1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।

1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कामिक में नजर आया।

1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।

1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।

1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।

1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।

2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।

2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।

2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़