National Youth Day 2024: यूथ को इंस्पायर करते हैं स्वामी विवेकानंद के विचार, जानिए इसदिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। साल 1985 से लेकर अब तक हर साल 12 जनवरी को इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। वहीं भारत में साल 1985 से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने की शुरूआत हुई थी। साल 1985 से लेकर अब तक हर साल 12 जनवरी को इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं अपने स्वामी विवेकानंद ने अपने आदर्शों और विचारों से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया मे अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने काफी कम उम्र में गूढ़ ज्ञान प्राप्त कर लिया था। स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। जिसके कारण उनके जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया। क्योंकि युवा देश का एक अहम अंग माने जाते हैं। जो हमारे देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ऐसे हुई इस दिन की शुरूआत
आपको बता दें कि साल 1984 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 'अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष' घोषित किया था। जिसके बाद भारत सरकार ने भी इस पर विचार-विमर्श कर साल 1984 से हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया। भारत में पहली बार 12 जनवरी 1985 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।
साल 2024 की थीम
हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर थीम रखी जाती है। वहीं साल 2024 में 'इट्स ऑल इन द माइंड' थीम रखी गई है। इसका अर्थ है कि सब कुछ आपके दिल में है। वहीं अगर आप इसको सरल शब्दों में समझना चाहें तो इसका मतलब है कि यदि आपने कुछ करने की ठान ली है, तो फिर उस काम को पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता है।
उद्देश्य
किसी भी देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर होता है। वहीं भारत जैसे देश में युवाओं की आबादी ज्यादा है। इसलिए देश के युवाओं का सही मार्गदर्शन कराने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। वहीं स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर इस दिन उनके विचारों से युवाओं को प्रेरित करने का काम किया जाता है।
ऐसे मनाया जाता है ये दिन
स्कूल, कॉलेजों आदि में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इस दिन बच्चों और युवाओं स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों के बारे में बताया जाता है।
अन्य न्यूज़












