क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!

 Telegram
Unsplash

NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा के दौरान भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली और पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

NEET UG पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार काफी सख्त नजर आ रही है। अब NEET UG की दोबारा परीक्षा का ध्यान रखकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाए जाएगी। बता दें कि ये परीक्षा 21 जून को होनी है और सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक लगा दी है।

क्या कहा परीक्षा एजेंसी ने?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि, "इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A के तहत एक निर्देश जारी किया है। इसके जरिए भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक तय और सीमित समय के लिए किया गया है। परीक्षा की अवधि को ध्यान में रखकर नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का समय शामिल हैं।"

'30 जून तक बंद रहेगा मैसेज एडिटिंग फीचर'

NTA ने बताया है कि, "निर्देश में प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए 'मैसेज-एडिटिंग' फीचर को एक तय समय (30 जून 2026) तक बंद कर दें। वैसे यह कदम उस खास फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद 'पेपर लीक' के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़