Taj Mahotsav 2025 : आज से शुरु हो रहा है ताज नगरी का विश्व प्रसिद्ध महोत्सव, जानिए इसे मनाने की पूरी कहानी

ताज महोत्सव एक विश्व प्रसिद्ध कल्चरल फेस्टिवल है। हर साल जिसका आयोजन आगरा 18 जनवरी के किया जाता है। इस फेस्टिवल में कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ताज महोत्सव मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देना है
उत्तर प्रदेश का ताज महोत्सव एक विश्व प्रसिद्ध कल्चरल फेस्टिवल है। हर साल जिसका आयोजन आगरा 18 जनवरी के किया जाता है। इस फेस्टिवल में कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ताज महोत्सव मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देना है दुनिया के सात अजूबों में भारत का ताजमहल भी शामिल है। अगर आप भी ताजमहल देखना चाहते हैं तो इस मौसम में आगरा आना बेहतर होगा। बहुत गर्मी के मौसम में ताजमहल की फर्श काफी गर्म होती हैं, वहीं फरवरी के महीने में ताजमहल के दीदार के लिए शानदार मौका सरकार देती है।
ताज महोत्सव कब है?
इस साल ताज महोत्सव 2025 का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक ताज महल के पूर्वी गेट शिल्पग्राम में आयोजित किया जाएगा। लेकिन कलाकारों की प्रस्तुतियां सिर्फ 27 जनवरी तक ही आयोजित की जायेंगी। इस अवसर पर फतेहपुर सीकरी, बटेश्वर और ताज व्यू गार्डन में भी कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
क्या है इस महोत्सव का इतिहास ?
साल 1992 में ताज महोत्सव की शुरुआत हुई थी। तब पर्यटन मंत्रालय द्वारा मुगलकालीन वास्तुकला का सम्मान करने और ताज महल के पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ताज महोत्सव की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने से आए विभिन्न कलाकारों और शिल्पकारों की कला का सम्मान करना और उन्हें प्रोत्साहन देना भी होता है।
कई कारणों से होता है ताज महोत्सव का आयोजन
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए : इस महोत्सव को आयोजित किए जाने के पीछे का उद्देश्य आगरा शहर में बड़े पैमाने पर पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। इससे लोगों में ताजमहल और आगरा में स्थित अन्य ऐतिहासिक इमारतों को देखने के प्रति उत्सुकता जाग्रत होती है।
- कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना : ताजमहोत्सव के कारण लोगों में भारतीय कला और संस्कृति के प्रति जानकारी में वृद्धि होती है। यह लोगों को भारतीय कला और संस्कृति का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।
- मुगलकालीन शिल्पकारी का सम्मान करने के लिए : यह महोत्सव मुगलों की विरासत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। मुगलकालीन वास्तुकला, कला का एक अनमोल सैंपल है। ताजमहोसव उसी अद्भुत कला को प्रदर्शित करने के उद्द्देश्य से मनाया जाता है।
- कारीगरों को प्रोत्साहन : ताजमहोत्सव के कारण भारत के कोने-कोने से आए शिल्प कारीगरों को काम और पहचान मिलती है। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि भारत के शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन देश विदेश के लोगों के सामने कर सकें।
जानिए ताज महोत्सव का महत्व
- स्थानीय लोगों को रोजगार देना : शहर में इस महोत्सव एक बड़ा आयोजन है। जिसके जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है।
- सामाजिक सद्भभाव में वृद्धि : ताज महोत्सव के कारण विभिन्न धर्म, जाति और समुदायों के लोग एक साथ आते हैं। इस तरह यह महोत्सव लोगों में भाईचारा बढ़ाता है।
- पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना : इस महोत्सव के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जाता है।
अन्य न्यूज़