Vrindavan: लड़की ने भगवान श्रीकृष्ण से की शादी, 15 साल के लंबे इंतजार बाद हुआ विवाह

Girl married Lord Krishna
Social Media

वृन्दावन से अजब-गजब मामला आया है जो शायद ही किसी न सोचा होगा। एक लड़की जिसने भगवान श्रीकृष्ण से विवाह किया। उसका कहना है कि संसार बेकार है, व्यर्थ है, सबकुछ नाशवान है केवल भगवान और परमत्मा ही एक साकार स्वरुप है। इसलिए हमने भगवान से शादी करने का संकल्प धारण कर लिया, देखें शादी।

ब्रज में श्रीकृष्ण के दीवाने भक्त कई देखें होंगे,लेकिन ऐसा भक्त आपने नहीं देखा होगा। आज हम आपको ऐसी कृष्ण दीवानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने श्रीकृष्ण से ही विवाह रचा लिया। माथुरा-वृन्दावन में कृष्ण प्रेमी आपको कई देखने को मिल जाएंगे। लेकिन ऐसी कृष्ण दीवानी के बारे में न सुना होगा। वृन्दावन की साध्वी गोयल भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण से विवाह  किया। उनका कहना है कि संसार बेकार है व्यर्थ है, सबकुछ नाशवान है केवल भगवान और परमत्मा ही एक साकार स्वरुप  है। इसलिए हमने भगवान से शादी करने का संकल्प धारण कर लिया। बता दें किं, साध्वी गोयल भारद्वाज ने बीए किया है।

श्रीकृष्ण विवाह करना सही फैसला

वैसे तो हर लड़की का सपना होता कि वह किसी मनुष्य से शादी करे लेकिन वृन्दावन की कृष्ण दीवानी ने भगवान कृष्ण से विवाह रचा लिया है। इस फैसले वह काफी खुश है उन्हें कोई दुख या अफसोस नहीं है। उन्हें काफी खुशी है कि उन्होंने किसी लड़के से शादी नहीं की और लड़को को ठुकराकर उन्होंने भगवान को स्वीकार किया है। दुल्हन के रुप में सजी साध्वी गोयल भारद्वाज पीले रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

भगवान श्रीकृष्ण के कई नाम है

साध्वी गोयल भारद्वाज ने बताया कि श्रीकृष्ण के कई नाम है कान्हा,  कन्हैया, गोपाल, श्याम और माधव। हम भगवान को किस नाम से पुकारे ये हम पर निर्भर करता है। भगवान श्रीकृष्ण को वरमाला पहनाकर उन्हें काफी अच्छी अनुभूति हुई है, वह काफी खुश है। बता दें कि, साध्वी गोयल भारद्वाज की श्रीकृष्ण के साथ विवाह पूरी रिति-रिवाज, वरमाला और सात फेरे के साथ संपन्न हुई। इसके साथ ही इस विवाह में सबको खाना खिलाया गया है। इस विवाह में सारे गेस्ट आए जैसे आम लड़के-लड़की की शादी में जो रिति-रिवाज और विधियां होती वह सभी आज इस शादी में संपन्न हुई। 

शादी की तैयारी 2 महीने से चल रही है

साध्वी गोयल भारद्वाज ने बताया कि शादी की तैयारी 2 महीने से चल रही है। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन श्रीकृष्ण को वरमाला पहना रहीं हैं। वहीं लोक गीत एवं भजन गाए जा रहे है। शादी बड़े ही धूमधाम से हो रही है, ढोल बज रहे है। लोग इस अनोखी शादी को अपने फोन के कैमरे में कैप्चर कर रहे हैं। पंडित जी मंत्रो के साथ कन्या और  श्रीकृष्ण का विवाह करवा रहे हैं। दुल्हन कन्हा के साथ सात फेरे ले रही हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़