World Environment Day 2024: हर साल 05 जून को मनाया जाता है वर्ल्ड एनवायरमेंट डे, जानिए इतिहास

हर साल 05 जून को वर्ल्ड एनवायरमेंट डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण और प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरुक करना है।
हर साल 05 जून को वर्ल्ड एनवायरमेंट डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण और प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरुक करना है। इसके साथ ही प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाया जा सके। यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इसका इतिहास, महत्व और साल 2024 की थीम के बारे में...
विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्टॉकहोम सम्मेलन में 1972 विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने का फैसला किया गया था। पर्यावरण संरक्षण इस सम्मेलन का थीम था। जिसके बाद हर साल 05 जून को वर्ल्ड एनवायरमेंट डे मनाए जाने का निर्णय लिया गया। सबसे पहली बार 05 जून 1974 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।
महत्व
जैसा कि हम सभी को इस बात की जानकारी है कि भारत समेत पूरे विश्व में प्रदूषण काफी तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण प्रकृति को काफी नुकसान हो रहा है। प्रदूषण से प्रकृति को बचाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया जाता है।
2024 की थीम
हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक खास थीम रखी जाती है। इस बार यानी की साल 2024 में Land Restoration, Desertification And Drought Resilience थीम रखी गई है। इस थीम का 'भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन' पर आधारित है।
अन्य न्यूज़












