Sticker हटाने के लिए न करें Steel Scrubber का इस्तेमाल, ये Coconut Oil Hack बचाएगा आपके महंगे Utensils का लुक

Coconut Oil for Sticker Residue Removal
AI Image

नए बर्तनों और डिब्बों से जिद्दी स्टिकर हटाने के लिए नारियल तेल का उपयोग एक प्रभावी समाधान है जो सतह पर बिना खरोंच लगे सफाई सुनिश्चित करता है। यह विधि कठोर रसायनों के बिना गोंद को नरम करती है और स्टील व प्लास्टिक की चमक को सुरक्षित रखती है। घरेलू नुस्खों के माध्यम से बर्तनों के रखरखाव का यह एक सटीक विश्लेषण है।

हम सभी बाजार से नए स्टील के बर्तन, कांच के जार या प्लास्टिक के डिब्बे लेकर आते हैं, तो उन पर लगे जिद्दी स्टिकर और उनके गोंद के निशान लुक को खराब कर देता है। अक्सर इन्हें रगड़कर निकालने की कोशिश हम सभी बर्तनों पर स्क्रेच भी आ जाते हैं।

 ऐसे में महंगे केमिकल क्लीनर इस्तेमाल करने के स्थान पर किचन में मौजूद नारियल तेल का यह पुराना नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस लेख में कैसे नए बर्तनों और डिब्बों से स्टिकर कैसे हटाएं।

नए डिब्बों और बर्तनों से स्टिकर हटाने के लिए क्या करें?

 - इसके लिए आप सबसे पहले नए डिब्बे या बर्तन पर लगे स्टीकर को थोड़ा नारियल तेल की रुई की मदद से लगाएं। फिर देखें कि स्टिकर का पूरा हिस्सा तेल से अच्छी तरह से गीला हुआ है या नहीं।

 - नारियल का तेल लगाने के बाद बर्तन को कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नारियल तेल स्टिकर के नीचे मौजूद सख्त गोंद को ढीला और नरम कर देगा, जिससे उसे निकालना आसान हो जाता है।

 - फिर आप अपने नाखून या किसी प्लास्टिक के स्क्रैपर की मदद से स्टिकर के एक कोने को पकड़कर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ ले जा सकते हैं।

 - अगर स्टिकर निकलने के बाद भी बर्तन पर थोड़ा चिपचिपा गोंद लगा रहता है, तो उस जगह पर एक-दो बूंद नारियल तेल और डालें। यदि आप एक सूखे सूती कपड़े या टिशू पेपर से इस जगह को थोड़ा साफ करते हैं, तो इसे रगड़कर पोंछ सकते हैं।

 - इसके बाद बर्तन या डिब्बे पर लगे तेल के चिपकने को साफ करने के लिए उसे सामान्य डिशवॉशिंग लिक्विड/साबुन व गुनगुने पानी से धो लें।

जरुरी टिप्स

इस बात का आप ध्यान रखें कि स्टिकर या उसके गोंद को छुड़ाने के लिए किसी भी तरह का स्टील या लोहे के जूने का प्रयोग न करें। ऐसा करने से नए बर्तनों में खासकर कांच व प्लास्टिक के डिब्बों पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़