Glowing Skin: होममेड फेसपैक है तेजस्वी प्रकाश की ग्लोइंग स्किन का राज, मिलेगी बेहद खूबसूरत स्किन

Glowing Skin
Creative Commons licenses

अगर आप भी तेजस्वी प्रकाश की ग्लोइंग स्किन का राज जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने खुद अपनी बेदाग और ग्लोइंस स्किन का राज लोगों के साथ शेयर किया है।

टेलीविजन इंडस्ट्री और बिग बॉस 15 फेम तेजस्वी प्रकाश जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन का राज जानने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी तेजस्वी प्रकाश की ग्लोइंग स्किन का राज जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने खुद अपनी बेदाग और ग्लोइंस स्किन का राज लोगों के साथ शेयर किया है। साथ ही अभिनेत्री ने अपने सीक्रेट होममेड फेसपैक के बारे में बताया और इसको लगाने और बनाने का तरीका भी बनाया है।

तेजस्वी प्रकाश का होममेड फेसपैक

बता दें कि एक्ट्रेस का यह होममेड फेसपैक सिर्फ दो चीजों से मिलकर तैयार होता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए दो बड़े चम्मच बेसन और एक चम्मच दही देना होगा।

इसे भी पढ़ें: आइब्रो बनवाते समय क्या आपके भी होती है जलन, इन 3 अचूक उपाय को करें, पार्लर जाने से नहीं लगेगा डर

ऐसे बनाएं ये फेसपैक

इस होममेड फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दोनों चीजों यानी दही और बेसन को अच्छे से मिक्स कर लें। आप इस फेस पैक को बनाने के लिए घर पर बने बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेसपैक इस्तेमाल करने का फायदा

दरअसल, बेसन एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है। बेसन स्किन को साफ करने के साथ रंगत को साथ करने में मदद करता है। इसके अलावा बेसन स्किन से मुंहासों, काले धब्बों और अनइवन स्किन टोन जैसी समस्याओं को खत्म करने में मदद कर सकता है। 

ऐसे करें यूज

इस फेसपैक को अपने फेस और गर्दन पर अच्छे से अप्लाई करें और फिर 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर समय पूरा होने के बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।

वहीं अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप सप्ताह में एक बार इस फेसपैक को लगा सकती हैं। बता दें कि स्किन पर कुछ भी नया लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। वहीं अगर आपको स्किन संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़